USA- डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, ईरानी सैनिकों के पास आत्मसमर्पण का आखिरी मौका

By Anuj Kumar | Updated: March 2, 2026 • 1:12 AM

वॉशिंगटन। मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो चुकी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर विस्तृत बयान जारी कर इसे अमेरिका और इजरायल (America and Isreael) के संयुक्त खुफिया ऑपरेशन की बड़ी सफलता बताया। ट्रंप ने खामेनेई को इतिहास के सबसे क्रूर नेताओं में से एक करार देते हुए कहा कि यह कार्रवाई न केवल ईरान की जनता बल्कि वैश्विक समुदाय के लिए भी न्याय है। उनके अनुसार, यह ऑपरेशन अत्यंत सटीक और आधुनिक तकनीक से अंजाम दिया गया, जिसमें ईरानी नेतृत्व खुद को बचाने में नाकाम रहा।

ईरानी सैनिकों को ट्रंप का सीधा अल्टीमेटम

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC), नियमित सेना और पुलिस बल के कई सदस्य अब युद्ध जारी रखने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कई वरिष्ठ अधिकारी अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका से संपर्क साध रहे हैं।ट्रंप ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जो सैनिक तुरंत सरेंडर करेंगे, उन्हें माफी मिल सकती है, लेकिन देर करने वालों को “मौत का सामना” करना पड़ेगा। उन्होंने ईरानी सैनिकों से देश के नागरिकों के साथ खड़े होने और “नए ईरान” के निर्माण में भाग लेने की अपील की।

ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से रणनीतिक ठिकानों पर बमबारी जरूरत पड़ने तक जारी रहेगी।

नेतन्याहू का दावा– खामेनेई का परिसर तबाह

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी एक वीडियो संदेश जारी कर ऑपरेशन की सफलता का दावा किया। उन्होंने कहा कि इजरायली सेना ने खामेनेई के परिसर को पूरी तरह तबाह कर दिया है और कई संकेत हैं कि वह जीवित नहीं हैं। नेतन्याहू ने यह भी दावा किया कि इस हमले में आईआरजीसी के शीर्ष कमांडर और ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम से जुड़े वरिष्ठ वैज्ञानिक भी मारे गए हैं। इजरायली सूत्रों ने यहां तक कहा कि खामेनेई का शव मलबे से बरामद कर लिया गया है।

अन्य पढ़े: अभिषेक की समझदारी भरी पारी पर सुनील गावस्कर ने जताई खुशी

ईरान का इनकार, ‘मेंटल वॉरफेयर’ बताया

दूसरी ओर, ईरान की तरफ से विरोधाभासी बयान सामने आ रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने इन दावों को खारिज करते हुए इसे “मेंटल वॉरफेयर” बताया है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च नेता और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन सुरक्षित हैं। हालांकि अमेरिका और इजरायल के शीर्ष नेतृत्व द्वारा ऑपरेशन की जिम्मेदारी लेने और हमले के वीडियो सामने आने के बाद वैश्विक समुदाय में भ्रम और तनाव की स्थिति बनी हुई है। ट्रंप ने NBC News को दिए इंटरव्यू में भी दोहराया कि ईरान का अधिकांश वरिष्ठ नेतृत्व खत्म हो चुका है और रणनीतिक ठिकानों पर सटीक हमले जारी रहेंगे ताकि उसकी सैन्य क्षमता दोबारा उभर न सके।

Read More :

# Donald Trump news #America and Israel News #Breaking News in Hindi #Hindi News #Iran news #IRGC News #Israel news #Latest news #Mental Warfare News #USA news