मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने अभिषेक शर्मा (Abhisek Sharma) की जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार पारी की प्रशंसा की है। गावस्कर ने कहा कि जिस प्रकार से अभिषेक ने संयमित होकर खेला, उससे उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा कि इस युवा सलामी बल्लेबाज को इस अंदाज में वापसी करते देख उन्हें बेहद खुशी हुई है।
गावस्कर ने कहा, ‘‘अभिषेक ने अपना स्वाभाविक खेल खेलने से पहले कुछ समय लिया, जो सही रणनीति थी। उनकी बल्लेबाजी का एक तरीका था। उन्होंने ऑफ स्पिनर का सम्मान किया, किसी भी तरह का गैरजरूरी खतरा मोल नहीं लिया, पर इसके बाद भी काफी रन बना दिए।’’
संयम और रणनीति से दिल जीता
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस अहम मैच में अभिषेक ने 55 रन बनाकर उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठा रहे लोगों को करारा जवाब दिया। वह टूर्नामेंट (Turnament) के शुरुआती दौर में पेट दर्द से परेशान थे, जिसका असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ा था। गावस्कर ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि अभिषेक कितने अच्छे बल्लेबाज हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की इस पारी से उन्होंने अपनी क्षमताएं एक बार फिर साबित की हैं।’’
सीखने का अच्छा मौका
गावस्कर ने कहा, ‘‘मुझे सच में लगता है कि यह उसके लिए सीखने का एक अच्छा मौका है। हर क्रिकेटर लगातार दो मैचों में रन न बना पाने के दौर से गुजरता है। बात केवल इतनी है कि आप इससे कितना सीखते हैं। मुझे लगता है कि अभिषेक ने बहुत कुछ सीखा है और इससे उन्हें कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी में आसानी होगी।’’
अन्य पढ़े: Jaisalmer : राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार लड़ाकू हेलिकॉप्टर में उड़ान
टीम संयोजन पर भी दी प्रतिक्रिया
गावस्कर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार के बाद भारतीय टीम ने जल्द ही सबक लिया, जो अच्छी बात है। टीम ने दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों के संयोजन की कमी दूर करते हुए संजू सैमसन को शीर्ष क्रम में लाकर सही फैसला किया। उन्होंने कहा कि कोलकाता में होने वाले नॉकआउट मुकाबले में भारत को वेस्टइंडीज की आक्रामक बल्लेबाजी से सतर्क रहना होगा।
Read More :