తెలుగు | Epaper

USA- नाइजीरिया में आईएसआईएस ठिकानों पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक

Anuj Kumar
Anuj Kumar
USA- नाइजीरिया में आईएसआईएस ठिकानों पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक

वॉशिंगटन। अमेरिका ने गुरुवार रात नाइजीरिया में आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के ठिकानों पर बड़ा सैन्य हमला किया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ने आईएसआईएस के खिलाफ सटीक एयरस्ट्राइक (Stick Airstrike) की हैं। ट्रम्प का आरोप है कि नाइजीरिया में आईएसआईएस निर्दोष ईसाइयों को निशाना बनाकर बेरहमी से हत्या कर रहा है।

ट्रम्प बोले- आईएसआईएस आतंकियों का किया सफाया

राष्ट्रपति ट्रम्प (President Trump) ने अपने पोस्ट में आईएसआईएस आतंकियों को “आतंकी कचरा” बताते हुए लिखा कि यह संगठन लंबे समय से ईसाइयों की निर्मम हत्या कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस ऑपरेशन में अमेरिकी सेना ने कई परफेक्ट स्ट्राइक की हैं। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका कट्टर इस्लामी आतंकवाद को किसी भी सूरत में पनपने नहीं देगा।

क्रिसमस संदेश में भी आतंकियों को चेतावनी

अपने पोस्ट के अंत में ट्रम्प ने लिखा, “सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं—मारे गए आतंकियों को भी।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईसाइयों की हत्याएं जारी रहीं तो आगे और भी आतंकी मारे जाएंगे।

“ऐसी कार्रवाई सिर्फ अमेरिका कर सकता है”

ट्रम्प ने रक्षा मंत्रालय को “डिपार्टमेंट ऑफ वॉर” बताते हुए अमेरिकी सेना की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतनी सटीक और प्रभावी कार्रवाई केवल अमेरिका ही कर सकता है।

धार्मिक हिंसा में 7 हजार से ज्यादा ईसाइयों की हत्या

इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर सिविल लिबर्टीज एंड द रूल ऑफ लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से 10 अगस्त के बीच नाइजीरिया में धार्मिक हिंसा के कारण 7,000 से ज्यादा ईसाइयों की हत्या हुई है। इन हत्याओं के पीछे बोको हरम और फुलानी जैसे आतंकी संगठनों का हाथ बताया गया है।

टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों से किया गया हमला

अमेरिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, यह हमला नौसेना के एक जहाज से दागी गई दर्जन से अधिक टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों से किया गया। गिनी की खाड़ी से दागी गई ये मिसाइलें नाइजीरिया के सोकोतो राज्य में आईएसआईएस के दो ठिकानों पर गिरीं। यह इलाका नाइजर सीमा के पास है, जहां आईएसआईएस-सहेल गुट सक्रिय है।

कई आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि

अमेरिकी अफ्रीका कमान ने बताया कि शुरुआती जांच में कई आईएसआईएस आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, हालांकि हमले में हुए नुकसान का पूरा आकलन अभी जारी है। अफ्रीका कमान के प्रमुख जनरल डैगविन एंडरसन ने कहा कि अमेरिका नाइजीरिया और क्षेत्रीय साझेदारों के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ अभियान तेज कर रहा है।

नाइजीरिया सरकार के सहयोग से हुई कार्रवाई

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कार्रवाई नाइजीरिया सरकार के सहयोग से की गई है। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में और भी हमले हो सकते हैं। नाइजीरिया सरकार ने भी इसे दोनों देशों के बीच चल रहे सुरक्षा सहयोग का हिस्सा बताया है।

Read also : News Hindi : हैदराबाद में भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया क्रिसमस

नाइजीरिया फिर ‘कंट्री ऑफ पार्टिकुलर कंसर्न’ घोषित

हमले से एक दिन पहले ट्रम्प प्रशासन ने नाइजीरिया को दोबारा ‘कंट्री ऑफ पार्टिकुलर कंसर्न’ घोषित किया था। यह दर्जा उन देशों को दिया जाता है, जहां धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन होते हैं। ट्रम्प अपने पहले कार्यकाल में भी ऐसा कर चुके थे, जिसे बाद में बाइडेन सरकार ने हटा दिया था।

Read More :

बांग्लादेशी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा

बांग्लादेशी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा

नेपाल में भीषण सड़क हादसा

नेपाल में भीषण सड़क हादसा

बांग्लादेश में ‘पावर गेम’

बांग्लादेश में ‘पावर गेम’

Korea- उत्तर कोरिया में किम जोंग-उन का दबदबा कायम, दोबारा चुने गए महासचिव

Korea- उत्तर कोरिया में किम जोंग-उन का दबदबा कायम, दोबारा चुने गए महासचिव

मेक्सिको में हिंसा भड़की, भारतीयों के लिए चेतावनी!

मेक्सिको में हिंसा भड़की, भारतीयों के लिए चेतावनी!

ट्रंप का टैरिफ वार, आयात पर 15% शुल्क लागू

ट्रंप का टैरिफ वार, आयात पर 15% शुल्क लागू

USA- डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ वार तेज, 15% शुल्क से भारत पर पड़ेगा असर

USA- डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ वार तेज, 15% शुल्क से भारत पर पड़ेगा असर

ईरान नेता पर अमेरिकी निशाना? ट्रंप की गुप्त रणनीति!

ईरान नेता पर अमेरिकी निशाना? ट्रंप की गुप्त रणनीति!

NASA-नासा को झटका, तकनीकी खराबी से टला मानवयुक्त चंद्र अभियान

NASA-नासा को झटका, तकनीकी खराबी से टला मानवयुक्त चंद्र अभियान

PAK- पाक हवाई हमले से दहला अफगानिस्तान, 19 नागरिकों की मौत, दोनों देशों में तनाव गहराया

PAK- पाक हवाई हमले से दहला अफगानिस्तान, 19 नागरिकों की मौत, दोनों देशों में तनाव गहराया

भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी

भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी

सुनीता विलियम्स का मिशन था ‘बेहद खतरनाक’

सुनीता विलियम्स का मिशन था ‘बेहद खतरनाक’

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870