US seizes oil tanker : अमेरिका ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाते हुए वेनेजुएला से जुड़े एक रूसी झंडे वाले तेल टैंकर को जब्त कर लिया है। ‘मैरिनेरा’ (Marinera) नामक इस तेल टैंकर को नॉर्थ सी में करीब दो हफ्तों तक पीछा करने के बाद अमेरिकी एजेंसियों ने अपने कब्जे में लिया। इस कार्रवाई से अमेरिका और रूस के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब टैंकर को जब्त किया गया, उस समय वह रूसी झंडे के तहत यात्रा कर रहा था। बताया जा रहा है कि रूस ने इस जहाज को बचाने के लिए अपने नौसैनिक संसाधन भी उस क्षेत्र में तैनात किए थे, जिससे समुद्र में स्थिति और संवेदनशील हो गई।
अन्य पढ़े: Nepal- नेपाल में बुद्ध एयर का विमान रनवे से फिसला, बड़ा हादसा टला
अमेरिकी यूरोपियन कमांड ने इस कार्रवाई की पुष्टि (US seizes oil tanker) करते हुए कहा कि यह टैंकर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा था। इस संयुक्त अभियान में अमेरिका का न्याय विभाग, होमलैंड सिक्योरिटी विभाग और रक्षा विभाग शामिल रहे।
अमेरिका ने कहा कि प्रतिबंधित जहाज पश्चिमी गोलार्ध की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह मामला वेनेजुएला के तेल व्यापार, रूस की भूमिका और अमेरिकी प्रतिबंध नीति के संदर्भ में बेहद अहम माना जा रहा है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :