తెలుగు | Epaper

VISA झंझट खत्म ! चीन ने रिकार्ड 74 देशों के यात्रियों के लिए खोले दरवाजे

Anuj Kumar
Anuj Kumar
VISA झंझट खत्म ! चीन ने रिकार्ड 74 देशों के यात्रियों के लिए खोले दरवाजे

चीन ने अपने वीजा नियमों (Visa Rule) में ऐतिहासिक रूप से ढील दी है, जिससे 74 देशों के नागरिक अब बिना वीजा के 30 दिनों तक इस एशियाई देश (Asian Countries) की यात्रा कर सकते हैं। इस नीति का उद्देश्य पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। पिछले वर्ष दो करोड़ से अधिक लोग बिना वीजा के चीन गए थे, जो 2023 के मुकाबले दोगुनी संख्या है।

वीजा नियमों में ढील दिए जाने के बाद अब विदेशी पर्यटक (Foreign Tourists) चीन जा रहे हैं। ऑस्ट्रिया में रह रहे जॉर्जिया के एक नागरिक जॉर्जी शावाद्जे ने बीजिंग में ‘टेम्पल ऑफ हेवन’ की अपनी हालिया यात्रा के बारे में कहा, ‘‘यह वास्तव में यात्रा को आसान बनाता है क्योंकि वीजा के लिए आवेदन करना और उसकी पूरी प्रक्रिया से गुजरना एक झंझट होता था।”

पर्यटन स्थल अब भी घरेलू पर्यटकों से भरे हैं,

हालांकि, अधिकांश पर्यटन स्थल अब भी घरेलू पर्यटकों से भरे हैं, लेकिन पर्यटन उद्योग विदेशी आगंतुकों की संभावित बढ़ोतरी के लिए तैयार हो रहा है। कोविड-19 के कारण लगे कड़े प्रतिबंधों को हटाने के बाद चीन ने 2023 की शुरुआत में पर्यटकों के लिए अपनी सीमाएं फिर से खोल दी थीं, लेकिन उस वर्ष केवल 1.38 करोड़ लोग ही चीन गए थे, जो महामारी से पहले 2019 के 3.19 करोड़ के आंकड़े के आधे से भी कम है।

16 जुलाई को अजरबैजान के जुड़ने से इन देशों की संख्या 75 हो जाएगी

दिसंबर 2023 में चीन ने फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्पेन और मलेशिया के लिए बिना वीजा के यात्रा की घोषणा की थी। तब से अधिकतर यूरोपीय देशों को यह सुविधा मिल चुकी है तथा 16 जुलाई को अजरबैजान के जुड़ने से इन देशों की संख्या 75 हो जाएगी। 

वीजा के नियम क्या हैं?

वीज़ा-मुक्त का मतलब है यात्रा वीज़ा की आवश्यकता के बिना किसी विदेशी देश की यात्रा करने की क्षमता। ऐसे मामले में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक वैध पासपोर्ट की आवश्यकता होती है । आगमन पर वीज़ा का मतलब है कि यात्रियों को गंतव्य देश में प्रवेश करने के लिए वीज़ा प्राप्त करना होगा, लेकिन इसे आगमन पर प्राप्त किया जा सकता है।

नए वीजा नियम क्या हैं?

कुशल श्रमिक वीज़ा के लिए कौशल सीमा को बढ़ाकर RQF 6 (स्नातक स्तर) करना, पहले से पात्र RQF 3-5 व्यवसायों (सभी क्षेत्रों में) को हटाना। सामान्य कुशल श्रमिकों के लिए वेतन सीमा को £38,700 से बढ़ाकर £41,700 करना।

Read more : Punjab : 65 लाख परिवारों को मिलेगा 10 लाख का मुफ्त सेहत बीमा

79 की उम्र में भी फिट हैं ट्रंप, व्हाइट हाउस डॉक्टर ने बताया सेहत का राज

79 की उम्र में भी फिट हैं ट्रंप, व्हाइट हाउस डॉक्टर ने बताया सेहत का राज

इस्लामाबाद में बवाल, सेना की साजिश बेनकाब

इस्लामाबाद में बवाल, सेना की साजिश बेनकाब

क्या एक डॉलर के सिक्के पर होगा डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा?

क्या एक डॉलर के सिक्के पर होगा डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा?

गाजा युद्धविराम:हजारों फिलिस्तीनी लौटे उत्तरी गाजा

गाजा युद्धविराम:हजारों फिलिस्तीनी लौटे उत्तरी गाजा

ट्रम्प का चीन पर जवाबी हमला

ट्रम्प का चीन पर जवाबी हमला

अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास फिर खुलेगा

अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास फिर खुलेगा

अफगान विदेश मंत्री के भारत दौरे के बीच काबुल में धमाके

अफगान विदेश मंत्री के भारत दौरे के बीच काबुल में धमाके

फिलीपींस में भूकंप से मचा हाहाकार

फिलीपींस में भूकंप से मचा हाहाकार

इटली ने सार्वजनिक जगहों पर नकाब और चेहरा ढंकने पर लगाया प्रतिबंध

इटली ने सार्वजनिक जगहों पर नकाब और चेहरा ढंकने पर लगाया प्रतिबंध

दुनिया भर की महिलाओं को ठगने वाला अपराधी अब इंटरपोल की गिरफ्त में

दुनिया भर की महिलाओं को ठगने वाला अपराधी अब इंटरपोल की गिरफ्त में

अमेरिका का पाकिस्तान समर्थन, चीन-भारत दोनों खफा

अमेरिका का पाकिस्तान समर्थन, चीन-भारत दोनों खफा

इक्वाडोर के राष्ट्रपति पर जानलेवा हमला

इक्वाडोर के राष्ट्रपति पर जानलेवा हमला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870