తెలుగు | Epaper

Iran Strike on Israel : इजराइल को मिटा देंगे, खामेनेई ने खाई कसम

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Iran Strike on Israel : इजराइल को मिटा देंगे, खामेनेई ने खाई कसम

ईरानी नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के आधिकारिक हैंडल से एक्स पर अमेरिकी हमले के बाद प्रतिक्रिया आई. इसमें तेल अवीव के खिलाफ हमले तेज करने की कसम खाई गई, लेकिन अमेरिकी हमलों का कोई जिक्र नहीं किया. जानें हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा था?

ईरान (IRAN) के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिकी हमले के बाद प्रतिक्रिया दी है. ईरान (ISRAEL) में तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिका द्वारा हमला किए जाने के बाद बढ़ते तनाव के बीच उन्होंने इजराइल को करारा जवाब देने की कसम खाई. ईरानी नेता के आधिकारिक हैंडल से सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफार्म एक्स पर हमले के बाद रिएक्शन आया. इसमें तेल अवीव के खिलाफ हमले तेज करने की कसम खाई गई, लेकिन अमेरिकी हमलों का कोई जिक्र नहीं किया गया.

अयातुल्ला के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म में कहा गया, “सजा जारी है. जायोनी दुश्मन ने एक गंभीर गलती की है, एक बड़ा अपराध किया है. उसे सज़ा मिलनी चाहिए  और उसे सजा मिल रही है. उसे अभी सजा दी जानी बाकी है.” खामेनेई का यह बयान अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों (फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान) को निशाना बनाने के लिए ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ चलाए जाने के बाद आया है.

ईरान पर हमले के बाद क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पर हमला करने का निर्णय ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करने और दुनिया के नंबर एक आतंकवाद प्रायोजक राज्य द्वारा उत्पन्न परमाणु खतरे को रोकने के उद्देश्य से लिया गया था. ट्रंप ने आगे चेतावनी देते हुए कहा, ” ईरान को अब शांति स्थापित करनी होगी. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो भविष्य में हमले कहीं अधिक बड़े और बहुत खतरनाक होंगे.”

ईरान ने अमेरिका पर ईरानी ठिकानों पर हमला करके अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. आपातकालीन यूएनएससी बैठक का आह्वान करते हुए ईरान ने कहा कि वाशिंगटन से हमले के बाद खुद का बचाव करने के लिए उसके पास सभी विकल्प सुरक्षित हैं.

Read more : Iran-Israel War: अमेरिका को जवाब अब सेना तय करेगी

IRAN- होर्मुज पर नई पाबंदी, सिर्फ भारत समेत कुछ देशों के जहाजों को मिलेगी अनुमति

IRAN- होर्मुज पर नई पाबंदी, सिर्फ भारत समेत कुछ देशों के जहाजों को मिलेगी अनुमति

Iran- होर्मुज के बाद नया खतरा, एक और समुद्री रास्ता बंद होने की आशंका

Iran- होर्मुज के बाद नया खतरा, एक और समुद्री रास्ता बंद होने की आशंका

PAK- इस्लामाबाद में बड़ी कूटनीतिक बैठक, ईरान संकट पर तीन देशों की रणनीति

PAK- इस्लामाबाद में बड़ी कूटनीतिक बैठक, ईरान संकट पर तीन देशों की रणनीति

USA- अमेरिका में जनआक्रोश, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन

USA- अमेरिका में जनआक्रोश, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन

Iran War- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 3500 मरीन की तैनाती से बढ़ी हलचल

Iran War- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 3500 मरीन की तैनाती से बढ़ी हलचल

स्वदेशी फाइटर जेट KF-21 पेश

स्वदेशी फाइटर जेट KF-21 पेश

एस. जयशंकर के ‘दलाल’ बयान पर भड़का पाकिस्तान

एस. जयशंकर के ‘दलाल’ बयान पर भड़का पाकिस्तान

ट्रंप का नया निशाना क्यूबा

ट्रंप का नया निशाना क्यूबा

ईरान जंग में 850 टॉमहॉक दागीं

ईरान जंग में 850 टॉमहॉक दागीं

Russia- होर्मुज के बाद रूस का एक्शन, पेट्रोल एक्सपोर्ट बैन से बढ़ी टेंशन

Russia- होर्मुज के बाद रूस का एक्शन, पेट्रोल एक्सपोर्ट बैन से बढ़ी टेंशन

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

Nepal- पीएम बनते ही बालेन शाह का बड़ा एक्शन, हिंसा मामले में पूर्व पीएम ओली गिरफ्तार

Nepal- पीएम बनते ही बालेन शाह का बड़ा एक्शन, हिंसा मामले में पूर्व पीएम ओली गिरफ्तार

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870