తెలుగు | Epaper

Up : अतीक अहमद की अवैध संपत्तियों पर भूमाफियाओं की नजर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Up : अतीक अहमद की अवैध संपत्तियों पर भूमाफियाओं की नजर

माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद अब उसकी अवैध संपत्तियों पर भूमाफियाओं की नजर लगी हुई है। कटहुला गौसपुर में करोड़ों की संपत्ति राज्य सरकार के अधीन जा चुकी है। 

माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद अब उसकी विवादित संपत्तियों पर भूमाफियाओं की नजर लगी हुई है। कटहुला गौसपुर में करोड़ों की अवैध संपत्ति न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार के अधीन जा चुकी है। इसके बावजूद जमीन पर लगे कुर्की आदेश बोर्ड को हटाकर रविवार को अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। मामला पकड़ में आया तो रहिमापुर चौकी इंचार्ज की तहरीर पर एयरपोर्ट थाने में अज्ञात के
खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अतीक के विवादित संपत्तियों पर भूमाफिया की नजर

माफिया अतीक अहमद ने अवैध कृत्यों से अर्जित धन से मानपुर थाना लालापुर निवासी हुबलाल के नाम पर कटहुला गौसपुर में करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन खरीदी थी। धूमनगंज थाने में साल 2020 में गैंगस्टर एक्ट बनाम अतीक अहमद व अन्य पर जमीन की कुर्की की कार्रवाई की गई थी। पुलिस आयुक्त ने न्यायालय के आदेश पर मौजा कटहुला गौसपुर में कुल 16 अलग-अलग आराजी नंबर के भूखंडों पर कुर्की का आदेश बोर्ड भी लगाया था। न्यायालय के आदेश पर जमीन की कुर्की की कार्रवाई पूरी कर राज्य सरकार के अधीन चली गई थी। लेकिन रविवार को जब कटहुला गौसपुर में कुर्क जमीन एक भूखंड पर प्लाटिंग का मामला सामने आया तो पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। बता दें कि दो साल पहले अतीक और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद अब उसकी विवादित संपत्तियों पर भूमाफिया की नजर है।

कटहुला गौसपुर की जमीन की कुर्की हो चुकी है

लगभग डेढ़ साल पहले हाईकोर्ट के समीप भी अतीक की विवादित जमीन को कब्जा करने का मामला सामने आया था। सिविल लाइंस थाने में इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसके अलावा कई अन्य विवादित जमीनों पर बीच-बीच में अवैध कब्जा व प्लाटिंग के मामले सामने आते रहे हैं। इस मामले में डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि कटहुला गौसपुर की जमीन की कुर्की हो चुकी है। इसके एक आराजी नंबर पर कुछ लोग अवैध प्लाटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। अतीक अहमद की विवादित जमीनों पर पुलिस, राजस्व विभाग, नगर निगम व पीडीए की संयुक्त टीम नजर रखे हुए है।

Read more : Mp : प्रेमी राज के नाम पर था सोनम का पेटीएम, पुलिस ने किया पर्दाफाश

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870