తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : 40 देशों की नौसेनाओं का युद्धाभ्यास, चांगी पहुँचा भारत का निस्तार पोत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : 40 देशों की नौसेनाओं का युद्धाभ्यास, चांगी पहुँचा भारत का निस्तार पोत

दुनिया के कई भागों में जारी सैन्य संघर्षों, दक्षिण-चीन सागर में चीन की आक्रामकता और अमेरिकी टैरिफ (Americi Tarrif) की वजह से मची हुई आर्थिक उथल-पुथल के बीच सिंगापुर में बहुराष्ट्रीय अभ्यास पैसिफिक रीच-2025 (एक्सपीआर-25) की शुरुआत हो गई है। जिसमें भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना (Indian Airforce) का नवीनतम और स्वदेशी रूप से डिजाइन के साथ निर्मित डाइविंग सपोर्ट जहाज (DSV) आईएनएस निस्तार सिंगापुर के चांगी नौसैन्य अड्डे पर पहुंच गया है।

40 देशों की नौसेनाएं ले रहीं भाग

नौसेना ने जारी एक बयान में बताया कि निस्तार जहाज सिंगापुर पहुंचा है, जहां पर यह दो चरणों (बंदरगाह और समुद्री) में आयोजित किए जा रहे एक्सपीआर युद्धाभ्यास में भाग ले रहा है। इस वर्ष इस अभ्यास में कुल करीब दुनिया के 40 से अधिक देशों की नौसेनाएं भाग ले रही हैं। इसमें कुछ देश अपने नौसैन्य बेड़े के साथ प्रत्यक्ष भागीदारी कर रहे हैं, जबकि कई अन्य पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हो रहे हैं।

युद्धाभ्यास का एजेंडा

अभ्यास सप्ताह भर तक चलेगा और इसके बंदरगाह चरण में पनडुब्बी बचाव प्रणालियों पर गहन चर्चा, विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान, चिकित्सा संगोष्ठी और भागीदार देशों के बीच क्रॉस डेक दौरे शामिल होंगे। वहीं समुद्री चरण में निस्तार और एसआरयू (ई) दक्षिण चीन सागर में भागीदार परिसंपत्तियों के साथ कई हस्तक्षेप और बचाव कार्यों में भाग लेंगे।

आत्मनिर्भरता का प्रतीक आईएनएस निस्तार

निस्तार जहाज नौसेना में इसी साल 18 जुलाई को कमीशन किया गया था। यह जहाज निर्माण में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में देश की प्रगति का बेहतरीन उदाहरण है। इसमें 80 फीसदी से अधिक स्वदेशी सामग्री लगाई गई है। अपने साइड स्कैन सोनार, कार्य व अवलोकन श्रेणी के आरओवी और गहरे समुद्र में गोताखोरी प्रणालियों के साथ निस्तार डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल के लिए मदरशिप की भूमिका निभाएगा।

650 मीटर गहराई तक बचाव की क्षमता

यह जहाज समुद्र में 650 मीटर की गहराई तक बचाव कार्यों में सक्षम है। इसके साथ भारत उन देशों के विशिष्ट समूह में शामिल हो गया है जो समर्पित पनडुब्बी बचाव प्रणाली संचालित करते हैं

भारत में कुल कितनी नौसेना है?

भारतीय नौसेना कुल 18 पनडुब्बियों को ऑपरेट करती है

सबसे शक्तिशाली नौसेना कौन सी है?

संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना वर्तमान में विश्व की सबसे शक्तिशाली नौसेना है, जिसकी वैश्विक उपस्थिति अद्वितीय है, सर्वाधिक विमानवाहक पोत हैं, तथा उन्नत पनडुब्बी और मिसाइल प्रणालियां हैं।

Read More :

Latest News : UP सरकार ने बदला विवाह पैकेज

Latest News : UP सरकार ने बदला विवाह पैकेज

Latest Hindi News : खुद को पिछड़ा बताने वाले नेताओं को गडकरी ने सुनाई खरी-खोटी

Latest Hindi News : खुद को पिछड़ा बताने वाले नेताओं को गडकरी ने सुनाई खरी-खोटी

Latest Hindi News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर इटली की पीएम मेलानी ने की सराहना

Latest Hindi News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर इटली की पीएम मेलानी ने की सराहना

Breaking News: Decision: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

Breaking News: Decision: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

Latest Hindi News : विसंगतियों के आधार पर बरी नहीं होंगे आरोपी : सुप्रीम कोर्ट

Latest Hindi News : विसंगतियों के आधार पर बरी नहीं होंगे आरोपी : सुप्रीम कोर्ट

News Hindi : विश्वकर्मा जयंती पर 12 हजार कारीगरों को दिया गया टूलकिट

News Hindi : विश्वकर्मा जयंती पर 12 हजार कारीगरों को दिया गया टूलकिट

Latest Hindi News : कर्नाटक में बैंक कर्मियों को बांधकर 58 किलो सोना व 8 करोड़ नगदी लूटे

Latest Hindi News : कर्नाटक में बैंक कर्मियों को बांधकर 58 किलो सोना व 8 करोड़ नगदी लूटे

Latest Hindi News : सुप्रीम कोर्ट ने बाघों के शिकार और अवैध वन्यजीव व्यापार पर केंद्र से पूछा

Latest Hindi News : सुप्रीम कोर्ट ने बाघों के शिकार और अवैध वन्यजीव व्यापार पर केंद्र से पूछा

Hindi News:  दिल्ली एनसीआर प्रदुषण को लेकर सुप्रीम हिदायत, कुछ करो…

Hindi News: दिल्ली एनसीआर प्रदुषण को लेकर सुप्रीम हिदायत, कुछ करो…

News Hindi : यूपी की आंगनबाड़ी कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी

News Hindi : यूपी की आंगनबाड़ी कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी

Latest News Assam : महिला अधिकारी की अकूत संपत्ति का खुलासा

Latest News Assam : महिला अधिकारी की अकूत संपत्ति का खुलासा

Latest News :  उदयपुर में लव मैरिज पर हंगामा

Latest News : उदयपुर में लव मैरिज पर हंगामा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870