తెలుగు | Epaper

Delhi : निजी कंपनियों की तरह अब घर आकर पार्सल बुक करेंगे डाकिया

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Delhi : निजी कंपनियों की तरह अब घर आकर पार्सल बुक करेंगे डाकिया

निजी कंपनियों द्वारा एप के माध्यम से पार्सल बुकिंग (Parcel Booking) का काम जारी है। अब डाक विभाग भी इस क्षेत्र में कदम रख चुका है। डाकिए न केवल घरों में पत्र पहुंचाएंगे बल्कि पार्सल भी संग्रहित करेंगे और उन्हें निर्धारित स्थानों पर पहुंचाएंगे। दिल्ली डाक विभाग (Delhi Post Department) द्वारा घर बैठे पार्सल बुकिंग की सेवा शुरू की गई है। बुकिंग दर भी निजी कंपनियों के बराबर है।

नई दिल्ली। निजी कंपनियों द्वारा एप के माध्यम से पार्सल बुकिंग का काम जारी है। अब डाक विभाग भी इस क्षेत्र में कदम रख चुका है। डाकिए न केवल घरों में पत्र पहुंचाएंगे, बल्कि पार्सल भी संग्रहित करेंगे और उन्हें निर्धारित स्थानों पर पहुंचाएंगे।

दिल्ली में एक मोबाइल पार्सल बुकिंग वैन उतारी गई

दिल्ली डाक विभाग द्वारा घर बैठे पार्सल बुकिंग की सेवा शुरू की गई है। इसके लिए राजधानी की सड़कों पर एक मोबाइल पार्सल बुकिंग वैन उतारी गई है, साथ ही बुकिंग नंबर 011-20831016 और 011-20831052 जारी किए गए हैं।

इस सुविधा का शुभारंभ दिल्ली डाक परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल अखिलेश कुमार पांडेय ने नारायण औद्योगिक क्षेत्र में किया।डाक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह सेवा निजी कंपनियों की तरह कार्य करेगी। लोग सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पार्सल बुकिंग करा सकेंगे। पहले दिन तीन पार्सल बुक कर पहुंचाए गए।

बुकिंग दर भी निजी कंपनियों के बराबर

बुकिंग दर भी निजी कंपनियों के बराबर है। वर्तमान में यह पार्सल बुकिंग सुविधा बंगाल में उपलब्ध है, जिसके सकारात्मक अनुभव को देखते हुए इसे दिल्ली में भी शुरू किया गया है। इसमें पार्सल बुकिंग के साथ पैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

वैन में एक सहायक और पैकिंग कर्मी तैनात

वैन में एक सहायक और पैकिंग कर्मी तैनात हैं, जो पार्सल बुक कर रसीद देंगे। पार्सल सेवा को डाक सेवा एप से जोड़ने की योजना है। अधिकारी के अनुसार, भविष्य में इस सुविधा के लिए और वैन उतारी जा सकती हैं, साथ ही इसे स्थानीय डाकखाने से भी जोड़ा जाएगा।

Read more : International : अब विदेशों में भी बजने लगा UPI का डंका, मोदी ने दी बधाई

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870