తెలుగు | Epaper

Chhattisgarh : 45 लाख का इनामी माओवादी सचिव भास्कर ढेर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Chhattisgarh : 45 लाख का इनामी माओवादी सचिव भास्कर ढेर

छत्तीसगढ़ में माओवाद के खिलाफ जंग में जवानों को एक और सफलता मिली है। माओवादियों के साथ मुठभेड़ में जवानों ने 45 लाख के इनामी सचिव भास्कर को मार मिराया है। क्षेत्र में जवानों की 2 दिनों में यह दूसरी सफलता है। वहीं 7 माओवादियों ने सरेंडर भी किया है।

हाईलाइट‍स

  1. छत्तीसगढ़ में 45 लाख का इनामी माओवादी मारा गया
  2. मंचेरियल कोमाराम भीम सचिव भास्कर को मार गिराया
  3. समाज की मुख्य धारा में लौटे 7 माओवादी, किया सरेंडर

जगदलपुर: बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में दो दिन से जारी अभियान में सुरक्षा बलों ने 45 लाख रुपये के इनामी तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य और मंचेरियल कोमाराम भीम (एमकेबी) सचिव भास्कर उर्फ माइलारापु अडेल्लु (45) को मार गिराया है। छत्तीसगढ़ में उस पर 25 लाख व तेलंगाना में 20 लाख का इनाम घोषित था।

बता दें कि वह तेलंगाना के आदिलाबाद जिले का उरुमादला का रहने वाला था। मुठभेड़ स्थल से जवानों ने एके-47 हथियार व विस्फोटक भी बरामद किए हैं। एक दिन पहले गुरुवार को इसी क्षेत्र में 40 लाख के इनामी केंद्रीय समिति सदस्य (सीसीएम) माओवादी सुधाकर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। दो दिन के अंदर दो बड़े माओवादी आतंकियों के मारे जाने से माओवादियों को बड़ा झटका लगा है।

माओवादियों के छिपे होने की मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार अबूझमाड़ व इंद्रावती टाइगर रिजर्व (आइटीआर) क्षेत्र में शीर्ष माओवादी तेलंगाना राज्य समिति बांदी प्रकाश व दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य (डीकेएसजेडसी) पप्पा राव समेत अन्य माओवादियों के छिपे होने की सूचना पर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स व कोबरा बटालियन के जवानों को अभियान पर भेजा गया था। इस दौरान गुरुवार को सुरक्षा बलों का सामना माओवादियों की एक टुकड़ी से हुआ था। जवाबी फायरिंग में शीर्ष माओवादी सुधाकर मारा गया था। शुक्रवार को जवानों ने एक अन्य शीर्ष माओवादी को मार गिराया।

माओवादियों की मुख्य धारा में वापसी

दंतेवाड़ा में 7 माओवादियों ने मुख्यधारा में की वापसी सुरक्षा बलों की ओर से जारी आक्रामक अभियान व सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित सात माओवादियों ने शुक्रवार को दंतेवाड़ा में समर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है। इनमें जुगलू, दशा, भोजाराम माड़वी, लखमा उर्फ सुती, रातू उर्फ ओठे कोवासी, सुखराम पोड़ियाम, पंडरुराम पोड़ियाम शामिल हैं।

Read more : IPL : बंगलूरू भगदड़ केस में नया खुलासा, मांगी गई थी अनुमति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870