Mumbai : मानसून के मद्देनजर बंद हो गई माथेरान की रानी टॉय ट्रेन

By Anuj Kumar | Updated: June 6, 2025 • 2:49 PM

मुंबई,। मानसून शुरू हो चुका है। मानसून के दौरान कई लोग घूमने जाने की योजना बनाते हैं। मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर माथेरान में कई पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं। अगर आप भी इस वीकेंड माथेरान जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। अब माथेरान की रानी टॉय ट्रेन बंद कर दी गई है। आप शटल ट्रेन से जा सकते हैं।

इसका टाइमटेबल मध्य रेल ने जारी कर दिया है। मध्य रेलवे सप्ताह के दिनों में माथेरान और अमन लॉज के बीच 6 जोड़ी सेवाएं और शनिवार/रविवार को 8 जोड़ी सेवाएं चलाएगा। नेरल-अमन लॉज के बीच सेवा निलंबित कर दी गई है। मध्य रेलवे ने मानसून के दौरान 01 जून से 15 अक्टूबर तक नेरल-माथेरान नैरो गेज मार्ग के नेरल-अमन लॉज खंड के बीच नियमित यात्री सेवाओं को निलंबित कर दिया है। इस अवधि के दौरान माथेरान-अमन लॉज के बीच शटल सेवा शुरू रहेगी जो इस प्रकार है-

माथेरान-अमन लॉज शटल सेवा (ए) माथेरान-अमन लॉज शटल सेवा

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि कृपया बदलावों पर ध्यान दें और शटल सेवा सुविधा का लाभ उठाएं।

Read more : AAP नेता सत्येंद्र जैन से क्लासरूम घोटाला मामले में पूछताछ जारी

# national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews