प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा की 12वीं पुण्यतिथि
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने दिवंगत पिता को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया है। साथ ही भावुक कर देने वाला संदेश भी लिखा है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन से जुड़े पलों को साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा का 10 जून 2013 में बीमारी के चलते निधन हो गया था। बीते मंगलवार को एक्ट्रेस के पिता की 12वीं पुण्यतिथि थी। इस मौके पर अभिनेत्री ने अपने पिता को याद करते हुए देर रात एक तस्वीर शेयर की है, जो दिल को छू लेने वाली है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा।
मंगलवार देर रात इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने लगाई स्टोरी
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता की 12वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। साझा किए गए पोस्ट में अभिनेत्री ने अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो पिता के साथ दिख रही हैं। उन्हें याद करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘मैं आपको हर दिन याद करती हूं, पापा।’ इस तस्वीर में वो पिता संग किसी बर्फीली जगह पर छुट्टियों को एंजाय करती दिख रही हैं। आपको बताते चलें कि अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा अपने पिता के निधन के कुछ दिनों बाद ही काम पर वापस लौट आई थीं।

उस समय एक्ट्रेस ‘मैरीकॉम’ फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। एक्ट्रस ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में बताया था कि वो अपने पिता के अंतिम संस्कार के चार दिनों बाद ही काम पर वापस लौट आई थीं, क्योंकि उनके पिता यही चाहते थे। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपना सारा दुख फिल्म की फाइट वाली सीन में लगा दिया था।
कई बेहतरीन फिल्में दी हैं प्रियंका चोपड़ा ने
बॉलीवुड में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्हें आखिरी बार 2019 में ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। वह जल्द ही कई हॉलीवुड फिल्मों के अलावा बॉलीवुड की फिल्म ‘कृष 4’ में भी नजर आने वाली हैं। वहीं, इस समय वह ‘एसएसएमबी 29’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।