Airforce में 2,500 भर्ती : एमपी में टीचर्स की 18,650 वैकेंसी 

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: July 13, 2025 • 4:26 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

आज टॉप जॉब्स में बात इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु के 2,500 पदों पर भर्ती की और मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड में 18,650 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप’ के (UNESCO) वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल होने की और टॉप स्टोरी में जानकारी यूपी में स्‍कूल जाने के लिए मिलने वाले 6 हजार सालाना भत्ते की।

1. ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप’ UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल

11 जुलाई को UNESCO ने ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप’ यानी ‘मराठा सैन्य परिदृश्य’ को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल किया।

2. DRDO और इंडियन एयरफोर्स ने ‘अस्त्र’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया

11 जुलाई को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी (DRDO) और इंडियन एयरफोर्स ने ‘अस्त्र’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

टॉप जॉब्स

1. इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु के 2,500 पदों पर भर्ती

इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु के 2,500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख 25 सितंबर 2025 तय की गई है।

अग्निवीर वायु का कार्यकाल 4 साल है। इस भर्ती में सेवा निधि योजना के अनुसार लगभग 10.08 लाख मिलेंगे। यह भर्ती अविवाहित महिला और पुरुषों के लिए होगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

एज लिमिट :

सिलेक्शन प्रोसेस :

सैलरी :

2. मध्यप्रदेश में 18,650 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने 18,650 प्राइमरी टीचर्स की भर्ती के लिए MP TET वर्ग 3 परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हो रही है। इस भर्ती के तहत स्कूल शिक्षा विभाग के 10,150 और जनजातीय कार्य विभाग के लिए 8,500 पद भरे जाएंगे।

एग्जाम की संभावित तारीख 31 अगस्त तय की गई है। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

एयरफोर्स का जनक कौन है?

अर्जन सिंह भारतीय वायुसेना के पहले पाँच सितारा रैंक वाले अधिकारी थे। सुब्रतो मुखर्जी भारतीय वायुसेना के पहले वायुसेनाध्यक्ष थे। सुब्रतो मुखर्जी को भारतीय वायुसेना का जनक भी कहा जाता है।

एयरफोर्स में फर्स्ट लेडी कौन है?

रमनन भारतीय वायु सेना में कमीशन प्राप्त करने वाली पहली महिला अधिकारी थीं। सेवानिवृत्ति से पहले उन्होंने 24 वर्षों तक भारतीय वायु सेना में सेवा की।

Read more : EPF से घर खरीदना होगा आसान, अब निकाल सकेंगे 90 प्रतिशत तक की रकम

# Airforce news # Breaking News in hindi # Hindi news # Latest news # Unesco news #Bvraaam news #Drdo news #Hal news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.