CBSE Exam News : कॉपी गड़बड़ी के बाद छात्रों के अंक सुधारने की तैयारी

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 26, 2026 • 11:36 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुख्य बातें: 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं की परीक्षा की आंसर शीट में हुई गड़बड़ियों को स्वीकार किया है। बोर्ड ने माना कि कुछ छात्रों की कॉपियों की अदला-बदली हो गई थी। CBSE ने कहा है कि जिन छात्रों को गलत अंक दिए गए हैं, उनके नंबर जल्द अपडेट किए जाएंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट से खुला मामला

यह मामला एक छात्र के सोशल मीडिया पोस्ट (Social Media Post) के बाद सामने आया। छात्र वेदांत ने री-इवैल्यूएशन के लिए CBSE पोर्टल पर आवेदन किया था। लेकिन जब उन्हें अपनी आंसर शीट की कॉपी मिली, तो उसमें कई गड़बड़ियां नजर आईं।

“यह मेरी कॉपी नहीं थी”

वेदांत ने दावा किया कि फिजिक्स की आंसर शीट (Answer Sheet) उनकी अपनी नहीं थी। उन्होंने कहा कि लिखावट, जवाब देने का तरीका और पूरी कॉपी अलग दिख रही थी। उन्होंने अपनी दूसरी विषयों की आंसर शीट से तुलना करने के बाद सवाल उठाया कि क्या उनकी असली फिजिक्स कॉपी की जांच हुई भी थी या नहीं।

एक्स पर पोस्ट कर जताई नाराजगी

23 मई को वेदांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कई पोस्ट साझा किए। उन्होंने लिखा कि आंसर शीट देखने के बाद वह काफी दुखी हो गए, क्योंकि फिजिक्स की कॉपी किसी और छात्र की लग रही थी।

CBSE ने भेजा जवाब

मामला सामने आने के बाद CBSE ने वेदांत को ईमेल भेजकर बताया कि शिकायत की जांच पूरी कर ली गई है। बोर्ड ने उनकी सही फिजिक्स आंसर शीट ईमेल पर भेजी और कहा कि उनके नंबर जल्द अपडेट कर दिए जाएंगे। CBSE के संयुक्त सचिव ने पत्र लिखकर यह भी भरोसा दिलाया कि संशोधित अंकों के अनुसार रिजल्ट में बदलाव किया जाएगा।

केमिस्ट्री की कॉपी में भी गड़बड़ी

वेदांत के मामले के बाद केमिस्ट्री की आंसर शीट में भी गड़बड़ी की शिकायत सामने आई। एक अन्य छात्र ने सोशल मीडिया पर बताया कि CBSE ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लिया है और केमिस्ट्री पेपर की दोबारा जांच की जा रही है।

अन्य पढ़े: West Bengal- पहचान और कार्रवाई पूरी, अब शुरू होगा घुसपैठियों का डिपोर्टेशन

सोशल मीडिया शिकायतों पर नजर

मामले के बाद CBSE ने एक विशेष टीम बनाई है, जो सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों की निगरानी कर रही है। इन घटनाओं के बाद बोर्ड की आंसर शीट जांच प्रक्रिया, सत्यापन प्रणाली और री-इवैल्यूएशन व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

छात्रों को दिया भरोसा

CBSE ने सभी छात्रों को भरोसा दिलाया है कि किसी भी छात्र का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और सभी गलतियों को जल्द ठीक किया जाएगा।

Read More :

# Exam news #Board News #Breaking News in Hindi #BreakingNews #CBSE News #Google News in Hindi #Hindi News #Hindi News Paper #HindiNews #Latest news #LatestNews breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.