मुख्य बातें: –
- 50 हजार के इनामी मो. बुद्दीन के पैर में लगी गोली
- पुलिस ने राइफल, देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए
- मुठभेड़ के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग हुई
बिहार में सम्राट सरकार के दौरान लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खगड़िया (Khgaria) में 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी मो. बुद्दीन के पैर में गोली लगी। जिले के बेलदौर इलाके में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई।
हथियार और कारतूस बरामद
अपराधी के पास से पुलिस (Police) ने एक राइफल, दो देसी कट्टा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया गया है।
JDU MLC नीरज कुमार का बड़ा बयान
घटना को लेकर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार (JDU MLC Neeraj Kumar) ने कड़ा रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पुलिस बल को यह अधिकार मिला है कि अगर अपराध करोगे तो गिरफ्तार होगे।
उन्होंने कहा कि अगर पुलिस बल पर हमला करोगे, यानी सरकार की साख पर हमला करोगे, तो गोली खाओगे। इलाज के बाद जेल और कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
देर रात STF की छापेमारी
जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने देर रात करीब दो बजे बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघौन पंचायत के सुखायबासा गांव में छापेमारी की।
10 राउंड चली फायरिंग
पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग हुई।
हत्या और लूट के कई मामले दर्ज
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मो. बुद्दीन पर बेलदौर थाना समेत पसराहा और अन्य थानों में हत्या, लूट और कई गंभीर मामलों के केस दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। एसटीएफ की टीम पहले भी कई बार उसे पकड़ने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन हर बार वह फरार होने में सफल हो जाता था।
अन्य पढ़े: West Bengal- पहचान और कार्रवाई पूरी, अब शुरू होगा घुसपैठियों का डिपोर्टेशन
अन्य साथियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही एसपी, सदर एसडीपीओ, गोगरी एसडीपीओ, कई इंस्पेक्टर और एसएफएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
Read More :