इंदौर के 100 केंद्रों पर 38,144 अभ्यर्थी दोपहर 12 से 3 बजे तक देंगे परीक्षा
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025 का आयोजन 1 मार्च को किया जाएगा। इंदौर शहर में यह परीक्षा 100 परीक्षा केंद्रों पर होगी, जिसमें 38,144 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है। तैयारियों को लेकर संभागायुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।
परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें
- परीक्षा समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक।
- परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य।
- 11:15 बजे तक केंद्र में प्रवेश लेना होगा।
- 11:55 बजे प्रश्नपत्र पुस्तिका वितरित होगी।
क्या साथ लेकर जाएं
- MPPSC द्वारा जारी प्रवेश पत्र (Admit Card)
- फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार/वोटर आईडी आदि)
- निर्धारित स्याही का पेन (गोले भरने हेतु)
- स्वयं का फोटो
- पारदर्शी पानी की बोतल
- ई-प्रवेश पत्र में उल्लिखित अन्य अनुमत सामग्री
क्या ले जाना है प्रतिबंधित?
- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, हेडफोन
- डिजिटल/स्मार्ट घड़ी
- कैलकुलेटर
- पेंसिल, रबर, व्हाइटनर
- क्लेचर, मेटेलिक वस्तुएं
- जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित
- चाबी, लाइटर, माचिस, ब्लेड, शार्पनर
- अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक या कीमती सामान
अन्य पढ़े: JOB- UP में 20 शहरों में आज से 28 फरवरी तक रोजगार मेला, 98,000 से ज्यादा पदों पर नौकरियां
ऐसा रहेगा परीक्षा पैटर्न
- प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे।
- ओएमआर शीट परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले दी जाएगी।
- पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि अभ्यर्थी को निर्धारित सेट का ही प्रश्नपत्र मिले।
केंद्रों पर व्यवस्थाएं
सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। वीक्षकों को भी मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं होगी।
अन्य पढ़े: