नई दिल्ली । रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के कुल 22,000 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन (short Notification) जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
अभ्यर्थियों में असंतोष, पद बढ़ाने की मांग
लंबे समय से अभ्यर्थी ग्रुप डी भर्ती का इंतजार कर रहे थे। लेकिन केवल 22 हजार पद होने से बड़ी संख्या में उम्मीदवार असंतुष्ट हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अभ्यर्थी लगातार पोस्ट और कैंपेन चला रहे हैं, मांग कर रहे हैं कि ग्रुप डी वैकेंसी (Group D Vacancy) को बढ़ाकर कम से कम 1 लाख किया जाए।
Read Also : एएमयू कैंपस में घुसे नकाबपोश, कंप्यूटर शिक्षक को गोली मारकर फरार
ग्रुप डी भर्ती में इन पदों पर होगी नियुक्ति
- इंजीनियरिंग विभाग: 12,500 पद (ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4: 11,000 पद)
- ट्रैफिक प्वाइंट्समैन बी: 5,000 पद
- असिस्टेंट (सिग्नल और टेलीकॉम): 1,500 पद
- असिस्टेंट (कैरेज एवं वैगन): 1,000 पद
- असिस्टेंट ऑपरेशंस: 500 पद
- असिस्टेंट लोको शेड: 200 पद
- असिस्टेंट (टीआरडी): 800 पद
- असिस्टेंट (पी-वे): 300 पद
- असिस्टेंट (ट्रैक मशीन): 600 पद
- असिस्टेंट (ब्रिज): 600 पद
योग्यता को लेकर भ्रम
शॉर्ट नोटिस में शैक्षणिक योग्यता को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। डिटेल नोटिफिकेशन आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि भर्ती 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए होगी या आईटीआई (ITI) अनिवार्य होगा। यह भी तय होगा कि क्या सभी पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे या कुछ पद केवल आईटीआई सर्टिफिकेट धारकों के लिए आरक्षित होंगे।
भारत में कुल कितने रेलवे ज़ोन हैं?
भारत में कुल 19 रेलवे ज़ोन हैं, जिसमें कोलकाता मेट्रो रेलवे भी शामिल है, जिसे भारतीय रेलवे के प्रशासनिक और परिचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए बनाया गया है, और ये ज़ोन आगे मंडलों (डिवीजन) में बँटे हुए हैं, जिनमें से सबसे नया दक्षिण तट रेलवे (SCoR) है, जो विशाखापत्तनम में है
Read More :