योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। राज्य सरकार के इस फैसले से परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों में मायूसी देखने को मिल रही है।
सरकार ने क्यों रद्द की परीक्षा?
प्रक्रिया में खामियों को बताया जा रहा वजह- सरकारी सूत्रों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं और तकनीकी खामियों के चलते परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। सरकार का कहना है कि पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
UP Asst Professor Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश में (UP) असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को योगी सरकार ने गड़बड़ियों के सामने आने के बाद रद्द कर दिया है. अप्रैल 2025 की परीक्षा में धांधली और अवैध वसूली की पुष्टि हुई, जिसके बाद तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।
उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर (Asst Professor Exam) भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के बाद योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अप्रैल 2025 में हुई परीक्षा में धांधली और अवैध वसूली की पुष्टि हुई है और इस मामले में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. जिसके बाद योगी सरकार ने इस भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है. अब इस परीक्षा को फिर से आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Budget- रविदास जयंती की छुट्टी से बदली परंपरा, पहली बार रविवार को पेश हो सकता है आम बजट
अधिकारियों के मुताबिक, ऐसी किसी भी गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 16-17 अप्रैल को असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा आयोजित हुई थी। UP STF को परीक्षा में धांधली के पुख्ता सबूत मिले थे।
परीक्षा रद्द होने से हजारों अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं
परीक्षा रद्द होने से हजारों अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं, जो लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। सरकार की ओर से जल्द ही नई प्रक्रिया शुरू करने और पारदर्शी तरीके से भर्ती पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।
यह कदम उत्तर प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां पेपर लीक और धांधली की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे धैर्य रखें और आधिकारिक सूचनाओं का इंतजार करें।
ये भी पढ़ें: