UP Excise Constable Recruitment 2026 : 722 आबकारी सिपाही पदों पर भर्ती जल्द शुरू

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 28, 2026 • 1:05 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुख्य बातें: 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही यानी एक्साइज कॉन्स्टेबल के 722 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

कौन कर सकता है आवेदन

आबकारी सिपाही भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास (UPSSSC PET 2025) का वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है।इसके अलावा अभ्यर्थी ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा पास की हो।

आयु सीमा

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

शारीरिक योग्यता

पुरुष उम्मीदवारों के लिए

महिला उम्मीदवारों के लिए

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये जमा करने होंगे। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद “Candidate Login” सेक्शन में क्लिक करें।
  3. भर्ती से संबंधित Apply लिंक खोलें।
  4. मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म भरें।
  6. आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
  7. अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

यूपी पुलिस और सुरक्षा सेवाओं में करियर बनाने की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए यह भर्ती बड़ा अवसर मानी जा रही है। खास बात यह है कि आवेदन शुल्क भी बेहद कम रखा गया है।

Read More :

Breaking News in Hindi News Form Correction News Hindi News latest news Online Application News Steps News UPSSC News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.