తెలుగు | Epaper

Education : UPPSC RO और ARO एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Education : UPPSC RO और ARO एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

UPPSC ने RO और ARO भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिए हैं. परीक्षा 27 जुलाई को एक शिफ्ट में होगी। उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा केंद्र (Exam Centre) पर एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र लेकर पहुंचना अनिवार्य होगा.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रिव्यू ऑफिसर (RO) और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

UPPSC RO ARO Admit Card 2025 OUT: इतने पदों पर भर्ती

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार में कुल 411 पदों को भरा जाएगा. यह परीक्षा 27 जुलाई 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा. यह एक ऑफलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी और सिर्फ एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.

कैसे डाउनलोड करें ?

  • सबसे पहले uppsc.up.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर “RO/ARO 2025 Admit Card Download” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें. परीक्षा केंद्र पर यही साथ ले जाएं.

क्या जानकारी होगी?

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • रोल नंबर
  • जेंडर (Gender)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा का नाम (RO/ARO Prelims 2025)
  • परीक्षा से जुड़ी जरूरी निर्देश.

जरूरी निर्देश

  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी है.
  • एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) लेकर जाएं.
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना सख्त मना है.
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें.

यूपीपीएससी में सबसे ऊंचा पद कौन सा है?

सब डिविजनल मजिस्ट्रेट या एसडीएम , यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा का सर्वोच्च पद है। यह पद यूपीपीसीएस परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ पदों में से एक माना जाता है। एक निश्चित अवधि की सेवा के बाद, एसडीएम आईएएस में पदोन्नति के पात्र होते हैं। डीएम और एसएसपी के बाद, एसडीएम जिले का सबसे प्रभावशाली व्यक्ति होता है।

यूपीपीएससी आरओ क्या है?

यूपीपीएससी आरओ/एआरओ का मतलब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा है।

Read more : PM मोदी आज आयेंगे बिहार, 7200 करोड़ की योजनाओं का देंगे सौगात

सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द

JOB- फॉरेस्ट और एक्साइज विभाग में 1500 से ज्यादा पदों पर बहाली

JOB- फॉरेस्ट और एक्साइज विभाग में 1500 से ज्यादा पदों पर बहाली

ICSI-आईसीएसआई ने घोषित किया सीएस जून 2026 का टाइमटेबल

ICSI-आईसीएसआई ने घोषित किया सीएस जून 2026 का टाइमटेबल

RRB- 22,000 ग्रुप डी पदों के लिए रेलवे ने किया आवेदन आमंत्रित

RRB- 22,000 ग्रुप डी पदों के लिए रेलवे ने किया आवेदन आमंत्रित

CBSE-10वीं बोर्ड एग्जाम के नए नियम जारी,आंसर शीट लिखने का तरीका बदला

CBSE-10वीं बोर्ड एग्जाम के नए नियम जारी,आंसर शीट लिखने का तरीका बदला

AI-एआई से नकली डिग्री का धंधा तेज, शिक्षा जगत में मची हलचल

AI-एआई से नकली डिग्री का धंधा तेज, शिक्षा जगत में मची हलचल

उत्तर प्रदेश में 44,000 से अधिक सरकारी रोजगार के अवसर

उत्तर प्रदेश में 44,000 से अधिक सरकारी रोजगार के अवसर

AI-एआई ने बदल दी छात्रों की सीखने की शैली

AI-एआई ने बदल दी छात्रों की सीखने की शैली

RRB- रेलवे ने घोषित की परीक्षा तिथि, 20 दिसंबर को होगा CBT 2

RRB- रेलवे ने घोषित की परीक्षा तिथि, 20 दिसंबर को होगा CBT 2

OICL-ओरिएंटल इंश्योरेंस में 300 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ा मौका

OICL-ओरिएंटल इंश्योरेंस में 300 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ा मौका

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870