Health- डाइट में करेले के फायदे, वजन घटाने में मददगार

Read Time:  1 min
करेले
करेले
FONT SIZE
GET APP

गर्मी के मौसम में करेला (Bitter Gourd) को डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर करेला न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाने में भी अहम भूमिका निभाता है। यह कहना है स्वास्थ्य विशेषज्ञों क

गर्मी में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं, ब्लड शुगर (Blood sugar) का बढ़ना, थकान और कमजोरी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आयुष मंत्रालय के अनुसार करेला पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन ए, बी और सी के अलावा बीटा कैरोटीन (Bita Karotine) आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं।

ब्लड शुगर और पाचन तंत्र पर असर

विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में ब्लड शुगर का स्तर असंतुलित होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में करेला इस समस्या को नियंत्रित करने में काफी असरदार साबित होता है। नियमित रूप से करेले का जूस या सब्जी का सेवन करने से शुगर लेवल संतुलित बना रहता है। इसके अलावा यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर अपच, गैस, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

ठंडक और इम्यूनिटी में मदद

करेला प्राकृतिक रूप से ठंडा माना जाता है, जो शरीर की अतिरिक्त गर्मी को बाहर निकालने में सहायक होता है। यह डिहाइड्रेशन से बचाव करता है और शरीर को तरोताजा बनाए रखता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे गर्मियों में होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। करेला खून को साफ करने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी मदद करता है, जिससे वजन नियंत्रण में रहता है

अन्य पढ़े : iran hadid 110 : हदीद-110 से अमेरिका और इजरायल को चुनौती

करेले का सर्वोत्तम सेवन तरीका

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में सुबह खाली पेट करेले का जूस पीना सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा इसे सब्जी या सूखे रूप में भी आहार में शामिल किया जा सकता है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।