लिवर डैमेज होने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण
हमारे शरीर में जब भी किसी तरह की गड़बड़ी की शुरूआत होती है, तो कोई भी अंग ठीक से काम नहीं करता है। या फिर किसी भी न्यूट्रिशन (Nutrition) और विटामिन (Vitamin) की कमी होने लगती है। तो शरीर में इसके संकेत साफ नजर आते हैं। हालांकि अगर इन संकेतों को शुरूआत में ही समझ लिया जाए, तो आने वाले समय में बड़ी मुश्किल से बचा जा सकता है।
पेट में गैस बनना, पाचन का कमजोर होना या ब्लोटिंग महसूस होना, नींद आने में मुश्किल, हमेशा कमजोरी, भूख न लगना, हाथ-पैरों में दर्द रहना या थकान महसूस होना आदि ऐसे लक्षण हैं, जिन पर आपको समय रहते ध्यान देना चाहिए। अगर आपके साथ भी ऐसा लगता है आपको भूख नहीं लगती है और खाना सामने आने पर खाने का मन नहीं करता है, तो यह लिवर की बीमारी का संकेत होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
लिवर की समस्या
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी खानपान की वजह से कई लोग पेट और लिवर से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। अगर आपको लंबे समय से भूख नहीं लग रही है या फिर कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। तो इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह लिवर की किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।
लिवर हमारे शरीर का पावर हाउस है और यह डाइजेशन को सही तरह से चलाने, शरीर में एनर्जी बनाए रखने और शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। जब हमारा लिवर संक्रमित या कमजोर हो जाता है। तो मतली आने, पेट में सूजन, भूख कम लगने या पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

करवाएं लिवर फंक्शन टेस्ट
फैटी लिवर, सिरोसिस, हेपेटाइटिस या लिवर इंफेक्शन जैसी बीमारियां आदि भूख न लगने की मुख्य वजह बन सकती हैं। अगर लंबे समय तक ऐसा रहता है, तो आपको फौरन डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। शुरूआती जांच में अल्ट्रासाउंड और लिवर फंक्शन टेस्ट करवाएं। हेल्दी लिवर के लिए रेगुलर एक्सरसाइज और बैलेंस आहार लेना चाहिए। साथ ही एल्कोहल या जंक फूड से दूरी बनाए रखना चाहिए।
समय पर इलाज और लाइफस्टाइल में बदलाव से लिवर की बीमारियों से बचाव संभव है। इनके लक्षणों को रिवर्स करने में भी सहायता मिल सकती है।
एक्सपर्ट की मानें, तो अगर आपको भूख नहीं लग रही है, खाना खाकर उल्टी महसूस होती है या फिर बार-बार खाने से मन हट रहा है। तो इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है।
लीवर की ताकत कैसे बढ़ाएं?
लीवर की ताकत बढ़ाने के लिए हरी सब्जियां, हल्दी, आंवला, ग्रीन टी और नींबू पानी का सेवन करें। शराब और जंक फूड से बचें, नियमित व्यायाम करें और भरपूर पानी पीएं। समय-समय पर डिटॉक्स ड्रिंक लेना भी लीवर के लिए फायदेमंद है।
लिवर का दूसरा नाम क्या है?
लिवर का दूसरा नाम “यकृत” है। यह मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग है और पाचन, डिटॉक्सीफिकेशन और ऊर्जा भंडारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयुर्वेद में इसे यकृत कहा जाता है।
लिवर के लिए सुबह क्या पीना चाहिए?
सुबह खाली पेट नींबू पानी, गुनगुना पानी में शहद, हल्दी वाला पानी या ग्रीन टी पीना लीवर के लिए अच्छा होता है। ये ड्रिंक्स लीवर को डिटॉक्स करते हैं और उसकी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।
Read More : Ayodhya: रामनगरी में शिवभक्तों पर आसमानी आशीर्वाद, हेलीकाप्टर से हुई पुष्पवर्षा