Health- तरबूज : गर्मियों का सेहतमंद और ठंडक देने वाला फल

Read Time:  1 min
तरबूज
तरबूज
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली – गर्मियों में रसीले और पानी से भरपूर फलों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में तरबूज (Watermelon) सबसे लोकप्रिय और सेहतमंद फल माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह पित्त शांत करने वाला फल है और शरीर की आंतरिक गर्मी को कम करने में सहायक होता है।

तरबूज में हाई पानी कंटेंट और कम कैलोरी

तरबूज में लगभग 90% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। साथ ही, इसमें कैलोरी (Cailorie) की मात्रा कम होने के कारण यह वजन नियंत्रित करने में भी सहायक है।

विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से मिलते कई लाभ

तरबूज विटामिन सी (Vitamin C) और ए का अच्छा स्रोत है। यह त्वचा और बालों की सेहत के लिए फायदेमंद है। विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और गर्मियों में दस्त या जी मिचलाने जैसी समस्याओं से बचाता है। साथ ही, तरबूज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करते हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

पोटैशियम और पोषक तत्वों से शरीर को मजबूती

तरबूज का सेवन शरीर में सूजन कम करने में भी सहायक है। इसमें मौजूद पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व शरीर को मजबूती देते हैं और संतुलन बनाए रखते हैं।

अन्य पढ़े: iran hadid 110 : हदीद-110 से अमेरिका और इजरायल को चुनौती

सही समय और तरीके से सेवन करना लाभकारी

गर्मियों में दोपहर के समय तरबूज का सेवन सबसे लाभकारी माना जाता है। समय की कमी होने पर तरबूज का जूस भी अच्छा विकल्प है। इसे पुदीने के साथ मिलाकर पीने से स्वाद और ताजगी दोनों बढ़ जाती हैं। बिना छाने पीने से फाइबर की मात्रा बनी रहती है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।