How To Find Perfect Heels For Yourself: सही हील्स (Heels) आपके लुक (Look) को न सिर्फ खूबसूरत बना सकती हैं बल्कि इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। ऐसे में इसे खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखें।
How To Find Perfect Heels For Yourself: जिस तरह से अलग तरह के आउटफिट के साथ अलग-अलग ज्वेलरी और मेकअप कैरी किया जाता है, ठीक उसी तरह से हर अलग आउटफिट के साथ फुटवियर भी अलग तरीके के कैरी किए जाते हैं। इन्हीं फुटवियर में शामिल हैं हील्स, जिसे पहनकर न सिर्फ लुक क्लासी और खूबसूरत दिखता है, बल्कि इसे पहनकर महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। ऐसे में हर महिला के पास हील्स का शानदार कलेक्शन होता है।
यदि आपको हील्स पहनना पसंद है लेकिन कभी सही हील्स नहीं खरीद पाती हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। दरअसल, हील्स खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य ही रखना चाहिए, वरना आप बारिश के मौसम में स्लिप भी हो सकती हैं।
कंफर्ट को दें प्राथमिकता
यदि हील्स खरीदने जा रही हैं तो इसे पहनकर चलकर देखें। कभी भी बिना ट्राई किए हील्स न खरीदें। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि यदि हील्स आरामदायक नहीं होंगी तो इसे पहनकर आप खुद असहज महसूस करेंगी। कई बार गलत हील्स के चुनाव से पैरों के अलावा कमर में भी दर्द होने लगता है। इसकी वजह से आपको काफी दिक्कत हो जाएगी।
सही होना साइज
न तो ज्यादा ढीली और न ही ज्यादा टाइट, हील्स हमेशा परफेक्ट होनी चाहिए। सही फिटिंग वाली हील्स ही पैर में अच्छी लगती हैं। यदि ये ढीली या टाइट होगी तो इसकी वजह से चलने में दिक्कत होती है। ऐसे में हमेशा सही साइज की ही हील्स खरीदें, ताकि इसको पहनकर आपको किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
क्वालिटी चेक करें
हील्स खरीदते समय उसकी क्वालिटी अवश्य चेक करें। सस्ते सामान से बनी हील्स जल्दी खराब हो सकती हैं। इसके अलावा ऐसी हील्स चलते-चलते टूट भी जाती हैं, जिसके बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए हील्स खरीदते समय उसकी क्वालिटी अवश्य चेक करें।
पैडिंग और सोल की क्वालिटी देखें
हर हील्स के अंदर पैडिंग होती है, जिससे पैरों को सहारा मिलता है और दर्द भी नहीं होता है। ऐसे में अगर पैडिंग की क्वालिटी खराब होगी, इससे भी आपके पैरों को काफी दिक्कत होगी। इसके साथ-साथ चेक करें कि हील्स का सोच टिकाऊ है या नहीं, वरना फिसलने का खतरा बना रहेगा।
सही डिजाइन का चयन करें
हील्स खरीदते समय हमेशा पहले ये प्लान करें कि आपको हील्स किस मौके के लिए चाहिए। जैसे कि पार्टी, ऑफिस या कैज़ुअल के लिए अलग-अलग स्टाइल के हील्स चुनें। जिन जगहों पर चलना हो वहां कम ऊंचाई वाली या वेज हील्स बेहतर रहती हैं।