पिकअप वाहन हादसे में गई 16 लोगों की जान
मध्य प्रदेश के धार जिले में एक पिकअप वाहन के पलटने से हुए भीषण हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 6 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
तीन गांवों में एक साथ अंतिम संस्कार
दुर्घटना के बाद आज तीन अलग-अलग गांवों में सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
मध्य प्रदेश के धार में बुधवार रात हुए पिकअप हादसे (Pickup Accidents) में नयापुरा के 9, सेमलीपुरा के 5 और रामपुरा के 2 लोगों ने जान गवां दी। सभी का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह अलग-अलग श्मशान घाट पर किया गया।

अपनों को खोने वाले परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोई पत्नी की तस्वीर हाथ में लेकर बैठा है तो कोई उनके कपड़े एकटक देख रहा है। रिश्तेदारों की आंखें भी नम हैं। पूरे गांव में मातम छाया है।
अन्य पढ़े: Entertainment- अप्रैल पर हुमा कुरैशी का रिएक्शन, समय कैसे निकल गया पता ही नहीं चला’
बता दें कि बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे 46 मजदूरों से भरा पिकअप वाहन टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया था। वाहन ने 3-4 बार पलटी खाई। फिर सड़क के रॉन्ग साइड जाकर स्कॉर्पियो से टकराया था। हादसे में (16 people) 16 लोगों की मौत हो गई, 13 घायल हैं। मृतकों में 6 बच्चे शामिल हैं।
एक्सीडेंट इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर जियो पेट्रोल पंप के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप की रफ्तार करीब 100 किमी प्रतिघंटा रही होगी।
अन्य पढ़े: