తెలుగు | Epaper

Mumbai : बांद्रा में तीन मंजिला चॉल ढही

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Mumbai : बांद्रा में तीन मंजिला चॉल ढही

मुंबई (Mumbai) के बांद्रा (Bandra) इलाके में एक तीन मंजिला चॉल शुक्रवार की सुबह ढह गई। इसके मलबे में कम से कम 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि राहत-बचाव कार्य जारी है

महाराष्ट्र में मुंबई Mumbai के पश्चिमी उपनगर बांद्रा में शुक्रवार तड़के तीन मंजिला चॉल ढह गई, जिसके मलबे में कम से कम 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक मलबे से सात लोगों को निकालकर भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बांद्रा पूर्व के भारत नगर इलाके में स्थित चॉल संख्या 37 सुबह करीब 5.56 बजे ढह गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम के कर्मियों के साथ दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘‘तलाश और बचाव अभियान जारी है। आगे की जानकारी का इंतजार है।’’

मुंबई पुलिस का बयान

मुंबई पुलिस ने कहा कि मलबे से अबतक 12 लोगों को निकाला जा चुका है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। शुरुआती जांच के मुताबिक, इमारत में एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद इमारत के कुछ हिस्से अचानक ढह गए। अग्निशमन विभाग, मुंबई पुलिस और बीएमसी द्वारा मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। 

बता दें कि इसी तरह के एक दूसरे मामले में बीते दिनों उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार को इमारत ढहने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि चार मंजिला इमारत में बचाव अभियान अब समाप्त हो गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में इमारत के मालिक अब्दुल मतलूब (50), उनकी पत्नी राबिया (46), बेटे जावेद (23) और अब्दुल्ला (15), बेटी जुबिया (27) और दो साल की बच्ची फौजिया शामिल हैं। 

दिल्ली में ढही थी इमारत

इस हादसे में मतलूब के बेटे परवेज (32), नावेद (19), परवेज की पत्नी सिजा और उनके एक वर्षीय बेटे अहमद तथा पड़ोसी परिवार के चार सदस्यों समेत आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए कई टीम गठित की गई हैं।” पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार का ‘ड्राई क्लीनिंग’ का व्यवसाय था और यह परिवार 20 साल पुरानी इस इमारत में हाल में ही रहने आया था।

मुंबई में कितने माले की बिल्डिंग है?

मुंबई का क्षितिज एक हलचल भरे महानगर और आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में इसकी स्थिति का प्रमाण है। शहर में 200 से ज़्यादा गगनचुंबी इमारतें और 4,000 से ज़्यादा ऊंची इमारतें हैं, जो इसे भारत में सबसे ज़्यादा गगनचुंबी इमारतों वाला शहर बनाती हैं।

क्या मुंबई में कोई 100 मंजिल की इमारत है?

क्या मुंबई में कोई 100 मंजिला इमारत है? अभी नहीं, हालांकि एमएमआरडीए वडाला में 100 से अधिक मंजिलों वाली इमारत बनाने की योजना बना रहा है।

अन्य पढ़ें: Mumbai : सरकारी कर्मचारियों को मुंबई लोकल में नहीं खाने होंगे धक्के

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

Bihar- नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम, 10 मार्च से निकलेंगे समृद्धि और प्रगति यात्रा पर

Bihar- नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम, 10 मार्च से निकलेंगे समृद्धि और प्रगति यात्रा पर

WB- ममता बनर्जी का राष्ट्रपति मुर्मू पर निशाना, कहा-भाजपा के इशारे पर राजनीति न करें

WB- ममता बनर्जी का राष्ट्रपति मुर्मू पर निशाना, कहा-भाजपा के इशारे पर राजनीति न करें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870