Covid : दिल्ली, मुंबई सहित देशभर में 1009 मामले सक्रिय

Read Time:  1 min
कोरोना
कोरोना
FONT SIZE
GET APP

देश में एक बार फिर कोरोना मामलों में तेजी देखी जा रही है और एक्टिव केस 1000 के पार पहुंच गए हैं. केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

 देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और अब एक्टिव केस की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल कुल 1009 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 752 नए केस हाल ही में दर्ज किए गए हैं. यह इस साल पहली बार है जब एक्टिव मामलों की संख्या चार अंकों में पहुंची है.

केरल बना हॉटस्पॉट, दिल्ली और महाराष्ट्र भी अलर्ट

राज्यवार आंकड़ों पर नजर डालें तो केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां 430 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104 और कर्नाटक में 47 सक्रिय मामले हैं। राजधानी दिल्ली में अचानक 100 से अधिक केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है.

कई राज्यों में नहीं है कोई केस, फिर भी सतर्क रहने की सलाह

अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में फिलहाल कोई सक्रिय मामला नहीं है. हालांकि, बिहार में भी अब कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं. इस बीच, कोरोना से हाल ही में महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 मौत की रिपोर्ट सामने आई है, जबकि 305 मरीजों ने इस दौरान वायरस को मात दी है.

सरकार और विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी

स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. बदलते मौसम और आगामी त्योहारों को देखते हुए भीड़भाड़ वाली जगहों में मास्क पहनने, हाथ धोने और लक्षण दिखने पर टेस्ट कराने की अपील की गई है। सरकार आने वाले दिनों में निगरानी और टीकाकरण को और सख्त करने की तैयारी में है.

Read more : National : बारिश का कहर जारी, क्षतिग्रस्त हो गए 17 घर

Pension Rules : अब इन सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी पेंशन

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।