పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Madhya Pradesh-Indore : इंदौर में 12वीं की छात्रा ने जहर खाकर दे दी जान

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: April 17, 2026 • 4:15 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

एक-दो नहीं 4 सब्जेक्ट में फेल

मध्य प्रदेश के इंदौर में एग्जाम में फेल होने के बाद 12वीं क्लास की छात्रा ने सुसाइड कर लिया. जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में 12वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर (Suicide) आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि छात्रा 12वीं की परीक्षा में कई विषयों में फैल हो गई थी, जिसके बाद से ही वह काफी तनाव में थी. आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

दरअसल, यह पूरा मामला इंदौर (Indore) के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां 12वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा खुशी मौर्य ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले ही 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ था, जिसमें छात्रा तीन विषयों में फेल हो गई थी।

अन्य पढ़े: National- हरिवंश को फिर मिली जिम्मेदारी, तीसरी बार बने राज्यसभा उपसभापति

तनाव में थी छात्रा

इसके बाद से ही वह काफी तनाव में थी और इसी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. बताया जा रहा है कि छात्रा घर के पास ही एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी. घटना के बाद गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने इस घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी तरह के तनाव या असफलता से घबराकर ऐसा कदम न उठाएं।

जांच में जुटी पुलिस

जीवन में आगे बढ़ने के कई अवसर होते हैं. यदि मन में किसी प्रकार के नकारात्मक विचार आएं, तो अपने परिजनों, शिक्षकों या नजदीकी पुलिस से संपर्क कर सलाह जरूर लें. इस घटना से बच्ची के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज सभी एंगलों पर जांच शुरू कर दी है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #Indore #StudentSuicide #ExamStress #BreakingNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.