Punjab- पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी

Read Time:  1 min
संजीव अरोड़ा
संजीव अरोड़ा
FONT SIZE
GET APP

लुधियान,। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Aroda ) ईडी के रडार पर आ गए हैं। शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। अचानक हुई इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

सुबह-सुबह ईडी की बड़ी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक सुबह तड़के ईडी (ED) के अधिकारी लुधियाना पहुंचे और संजीव अरोड़ा की कोठी को चारों ओर से घेर लिया। सुरक्षा के मद्देनजर आवास के बाहर सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि जांच में किसी भी तरह का बाहरी हस्तक्षेप न हो सके।

मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों की जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन के सौदों में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में की जा रही है। ईडी की टीमें घर के अंदर दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं।

आधिकारिक बयान का इंतजार

हालांकि अभी तक विभाग की ओर से इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन चर्चा है कि आने वाले घंटों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

अन्य पढ़े: National- ट्रंप ने तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल बनने पर दी बधाई

सियासी माहौल में हलचल

इस कार्रवाई के बाद से शहर के राजनीतिक माहौल में भारी गहमागहमी देखी जा रही है और विभिन्न दलों की नजरें इस जांच पर टिकी हुई हैं।

हाल ही में अशोक मित्तल पर भी कार्रवाई

बता दें कि हाल ही में अशोक मित्तल से जुड़े करीब 10 ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की थी। जालंधर, कपूरथला और गुरुग्राम समेत कई स्थानों पर यह कार्रवाई की गई थी।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।