తెలుగు | Epaper

MP : 416 करोड़ के निवेश के साथ 1600 लोगों को मिलेगा रोजगार : डॉ. मोहन

Anuj Kumar
Anuj Kumar
MP : 416 करोड़ के निवेश के साथ 1600 लोगों को मिलेगा रोजगार : डॉ. मोहन

भोपाल : ‘मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में चारों ओर रोजगार की बारिश हो रही है। रोज उद्योग लग रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और उनके काम की वजह से समय बदल गया है। आज कपड़ा भले ही अचारपुरा में तैयार हो रहा है, लेकिन उसे पहनने वाले अमेरिका में बैठे हैं। ये बदलते दौर का समय है। अमेरिका विश्व का सबसे बड़ा देश है। साधन-संपन्न है। अगर अमेरिका (America) में बड़े पैमाने पर कहीं से निर्यात हो रहा है, तो वह हमारे देश से और मध्यप्रदेश से हो रहा है।

यह गर्व करने वाली बात है। रेडिमेड गारमेंट्स, कॉटन सहित कई चीजों का निर्यात हो रहा है। क्या अमेरिका, क्या इंग्लैंड, चीन तक भारत के कॉटन से कपड़ा बनाकर बेचता है।’ यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) ने 24 जुलाई को कही। वे अचारपुरा में उद्योगपतियो से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 6 नई यूनिटों का भूमि-पूजन भी किया। इस मौके पर उन्होंने अचारपुरा में एक हफ्ते में पुलिस चौकी खोलने और उद्योगों में काम करने वाले लड़कों को 5 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा भी की। इस मौके पर उद्योगपतियों को आशय पत्र भी बांटे गए।

मध्यप्रदेश का कपास इतना बढ़िया है कि पूरी दुनिया में अलग साख और धाक

कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का कपास इतना बढ़िया है कि उसकी पूरी दुनिया में अलग साख और धाक है। आज के बदलते समय में रोजगार के लिए, युवाओं को काम दिलाने के लिए, आर्थिक संपन्नता के लिए सरकार ने अभियान चलाया है। मध्यप्रदेश के कारखाने मेहनत के मंदिर बनते जा रहे हैं। इनसे लोगों की जिंदगी आनंद में गुजर रही है। यह काम की पूजा है। उद्योगपतियों की पूंजी और कर्मचारियों की मेहनत जब इकट्ठी होती है, तो काम भी अद्भुत होता है। हम अपने जीवन को भी सफल करें और देश-प्रदेश के विकास के साथ भी कदम से कदम मिलाकर चलें। आज एक सेक्टर नहीं, बल्कि सभी क्षेत्रों में उज्ज्वल भविष्य के अवसर हैं। हमने उद्योगों के साथ-साथ किसानों के लिए अहम फैसले लिए हैं। हम किसानों को जलराशि और सिंचाई साधन बढ़ाकर उत्पादकता बढ़ाई जा रही है।

एमपी को बनाएंगे मिल्क कैपिटल

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम के सदस्य हैं, जो कहते हैं, करके दिखाते हैं। जब 1947 में देश आजाद हुआ तो उसकी अर्थव्यवस्था 15वें नंबर पर थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गांव-गांव तक सड़कें बिछाईं। साल 2014 में जैसे ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने वैसे ही देश की अर्थव्यवस्था ने विकास करना शुरू कर दिया।

2014 में दसवीं अर्थव्यवस्था वाला भारत आज चौथे नंबर पर है। उसी तरह साल 2003 तक मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपये महीना थी, लेकिन आज प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 52 हजार रुपये हो गई है। हमारी सरकार एक तरफ रोजगार के अवसर दे रही है, तो दूसरी तरफ गांवों में सिंचाई के साधन बढ़ा रही है। साल 2003 तक मध्यप्रदेश में 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, आज 55 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। हम 5 साल में इसे बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर तक ले जाएंगे। मध्यप्रदेश को दूध की राजधानी बनाएंगे।

आने वाला समय एमपी का: एमएसएमई मंत्री कश्यप

एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि एक साल में ही अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र ने नई ऊंचाईयां अर्जित है। आने वाला समय मध्य प्रदेश का है और भविष्य में मध्य प्रदेश का डंका दुनिया में बजेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में ऐसा माहौल बना है कि दुनिया के बड़े-बड़े उद्योगपति फैक्ट्री खोलने के लिए मध्य प्रदेश आ रहे हैं।

अब नया मध्य प्रदेश कृषि के साथ उद्योगों के लिए पहचाना जाएगा। मध्य प्रदेश के युवाओं को उद्योग एवं व्यापार से जोड़ना राज्य सरकार का लक्ष्य है। भोपाल से मात्र 12 किलोमीटर दूर अगरिया छाप में 82 एकड़ भूमि पर नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना है 

मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन हैं?

मोहन यादव (जन्म 25 मार्च 1965) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और व्यवसायी हैं, जो 2023 से मध्य प्रदेश के 19वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। भारतीय जनता पार्टी के सदस्य, वे 2013 से मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य के रूप में उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मोहन यादव डॉक्टर है?

यादव ने विक्रम विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक (बीएससी) की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अपनी शैक्षणिक रुचि को आगे बढ़ाते हुए उसी विश्वविद्यालय से एलएलबी, मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए), मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधियाँ प्राप्त कीं।

Read more : Bangalore News: बिना टैक्स चुकाए चल रहीं Rolls Royce कारें

News Hindi : भारत वर्तमान में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : राजनाथ सिंह

News Hindi : भारत वर्तमान में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : राजनाथ सिंह

Latest News-UP : 70 साल का दूल्हा, 35 साल की दुल्हन…

Latest News-UP : 70 साल का दूल्हा, 35 साल की दुल्हन…

Latest News : CM नीतीश का तोहफा: ₹10,000 सीधे खाते में!

Latest News : CM नीतीश का तोहफा: ₹10,000 सीधे खाते में!

Latest News : MP-राजस्थान में मासूमों की जान गई कफ सिरप से

Latest News : MP-राजस्थान में मासूमों की जान गई कफ सिरप से

Latest Hindi News : मॉरीशस पहुँचा सतलुज युद्धपोत, हाइड्रोग्राफिक मिशन शुरू

Latest Hindi News : मॉरीशस पहुँचा सतलुज युद्धपोत, हाइड्रोग्राफिक मिशन शुरू

Latest Hindi News : हरियाणा को मिला नया साबर डेयरी प्लांट, शाह बोले- किसानों की आय बढ़ेगी

Latest Hindi News : हरियाणा को मिला नया साबर डेयरी प्लांट, शाह बोले- किसानों की आय बढ़ेगी

Latest Hindi News : जुबिन गर्ग की मौत का राज जल्द खुल सकता है, गायक-संगीतकार को पकड़ा

Latest Hindi News : जुबिन गर्ग की मौत का राज जल्द खुल सकता है, गायक-संगीतकार को पकड़ा

Latest News-Bulandshahr : थार की टक्कर में 5 दोस्तों की मौत

Latest News-Bulandshahr : थार की टक्कर में 5 दोस्तों की मौत

Latest News : गीतांजलि पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट वांगचुक की रिहाई की मांग

Latest News : गीतांजलि पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट वांगचुक की रिहाई की मांग

Latest Hindi News : MP : खंडवा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर नदी में गिरा, 12 की मौत

Latest Hindi News : MP : खंडवा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर नदी में गिरा, 12 की मौत

Latest Hindi News : Bihar : वंदे भारत की चपेट में आए 5 किशोर, 3 की मौत

Latest Hindi News : Bihar : वंदे भारत की चपेट में आए 5 किशोर, 3 की मौत

News Hindi : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने, अमृत संवाद में भाग लिया और यात्रियों से बातचीत की

News Hindi : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने, अमृत संवाद में भाग लिया और यात्रियों से बातचीत की

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870