తెలుగు | Epaper

National : दिल्ली में ह‎रियाली तीज पर 200 करोड़ का व्यापार

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : दिल्ली में ह‎रियाली तीज पर 200 करोड़ का व्यापार

नई दिल्ली। दिल्ली में कई दिन से तीज की बहार रही। रविवार को धूमधाम से तीज का पर्व मनाया गया, जहां रौनक के साथ मस्ती देखने को मिली। जानकारों के अनुसार तीज से बाजार में भी हरियाली लौटी। महिलाओं ने मेहंदी, साड़ी सूट, चूड़ियां, ज्वेलरी, सौंदर्य प्रसाधन व उपहार समेत अन्य सामानों की खरीदारी की। कारोबारी संगठन चैंबर आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के अनुसार, तीज को लेकर दिल्ली के बाजारों में 200 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ।

सीटीआई के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने बताया कि इस वर्ष दिल्ली में तीज महोत्सव (Teej Festival) की जबरदस्त धूम रही। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष महोत्सव के आयोजनों की संख्या दोगुनी रही। दिल्लीभर में डेढ़ हजार से अधिक तीज कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिल्ली सरकार ने भी 25 से 27 जुलाई तक दिल्ली हाट पीतमपुरा में विशाल तीज महोत्सव आयोजित किया है।

कुल 1,500 आयोजनों में 75 हजार स्टाल लगे होने का अनुमान है

एक तीज कार्यक्रम में औसतन 50 स्टाल लगे तो कुल 1,500 आयोजनों में 75 हजार स्टाल लगे होने का अनुमान है। इसी तरह, तीज महोत्सव कार्यक्रमों से पोशाक, फूल , झूले, खोमचे,आर्केस्ट्रा, संगीत, पटके, मेहंदी, साड़ी सूट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मैजिक शो, साउंड, टेंट, एंकर, डांस ग्रुप आदि क्षेत्रों को विशेष कारोबार मिला

तीज के तीन प्रकार कौन से हैं?

तीज त्योहारों के तीन मुख्य प्रकार हैं: हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज । हरियाली तीज मानसून की शुरुआत का प्रतीक है, कजरी तीज उत्तर भारत में गायन और नृत्य के साथ मनाई जाती है, और हरतालिका तीज में वैवाहिक आनंद के लिए एक दिन का उपवास शामिल होता है।

तीज का रंग कैसा होता है?

हर साल हरियाली तीज का रंग हरा होता है। आज भी, हरे रंग को खुले हाथों से अपनाया जाता है।

Read more : Ukraine हमले की दहशत में पुतिन ने रद्द की नेवी परेड, दिया वीडियो संदेश

नया फ्लैट बुक किया था,उसी दिन मारी गई इंफोसिस इंजीनियर

नया फ्लैट बुक किया था,उसी दिन मारी गई इंफोसिस इंजीनियर

हैदराबाद में सोने की कीमत स्थिर

हैदराबाद में सोने की कीमत स्थिर

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870