పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Odisha/News : दंड यात्रा में करंट लगने से 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: April 13, 2026 • 4:38 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

ओडिशा: लोहे का पाइप बिजली के तार से जा टकराया। इसके चलते पाइप में करंट उतर गया और मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ओडिशा के ढेंकानाल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। हिंदोल क्षेत्र के बालिमी थाना अंतर्गत पाताला गांव में पारंपरिक ‘दंड यात्रा’ की तैयारियों के दौरान करंट लगने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

टेंट लगाने का काम कर रहे थे युवक

मृतकों की पहचान सुधाकर साहू, पिंटू साहू (Pintu Sahu) और मिलन महालिक के रूप में हुई है। ये सभी युवक गांव में आयोजित होने वाली पारंपरिक दंड यात्रा में हिस्सा ले रहे थे और कार्यक्रम के लिए टेंट लगाने का काम कर रहे थे।

बिजली के तार से छुआ लोहे का पाइप

ओडिशा जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब युवक टेंट खड़ा कर रहे थे। टेंट लगाने के दौरान इस्तेमाल किया जा रहा लोहे का पाइप अचानक ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन (Power line) के संपर्क में आ गया। जैसे ही लोहे का पाइप बिजली के तार से छुआ, तेज करंट दौड़ गया और तीनों युवक उसकी चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

अन्य पढ़े: WB Elections- ममता की ताकत बनी आधी आबादी, भाजपा के लिए बड़ी चुनौती

डांस कार्यक्रम की चल रही थी तैयारी

यह घटना शाम करीब 8 बजे की बताई जा रही है, जब गांव में डांस कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। माहौल उत्सव का था, लेकिन देखते ही देखते यह खुशी मातम में बदल गई।

घायलों को इलाज के लिए कराया गया भर्ती

इस हादसे में दो अन्य युवक, प्रफुल्ल साहू और निर्मल साहू भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अंगुल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण बाद में उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई और क्या सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं।

पूरे गांव में शोक की लहर

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। गांव के लोग स्तब्ध हैं और हर तरफ मातम पसरा हुआ है। अस्पताल परिसर में भी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है। पूरे इलाके में इस हादसे को लेकर गहरा दुख और चिंता का माहौल है।

अन्य पढ़े:

#Accident #ElectricShock #BreakingNews #SafetyAlert #BreakingNews #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.