తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 11 बजे तक 31.38% मतदान, मतदाताओं में उत्साह

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 11 बजे तक 31.38% मतदान, मतदाताओं में उत्साह

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में आज 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग (Voting) में मतदाताओं का जोश देखते ही बन रहा है। सुबह के शुरुआती घंटों में मतदान केंद्रों पर थोड़ी सुस्ती देखने को मिली, लेकिन जैसे-जैसे सूरज चढ़ा, वैसे-वैसे वोटिंग की रफ्तार भी बढ़ती गई।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

चुनाव आयोग (Election Commission) के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक बिहार में औसतन 31.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। आयोग ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

3.70 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

राज्य में कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें से लगभग 7 लाख नए मतदाता हैं, जो पहली बार वोट डाल रहे हैं।

दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

दूसरे चरण में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है, जिनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद, जयप्रकाश नारायण यादव (Jay Prakash Naryan Yadav) और उदय नारायण चौधरी जैसे नाम शामिल हैं।

कुछ बूथों पर तकनीकी गड़बड़ी

अधिकारियों के अनुसार, कुछ स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कतें आईं, जिन्हें तुरंत बदल दिया गया। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा, जबकि कुछ संवेदनशील बूथों पर वोटिंग का समय शाम 4 या 5 बजे तक सीमित रखा गया है।

महिलाओं में भी दिखा जोश

बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी भी काफी उत्साहजनक रही है। मतदाता ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ के संदेश के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

14 नवंबर को होगी मतगणना

गौरतलब है कि 14 नवंबर को मतगणना होगी और उसी दिन यह तय हो जाएगा कि बिहार की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

Read More :

सोना ठहरा, खरीदारी का सही मौका क्या अभी है?

सोना ठहरा, खरीदारी का सही मौका क्या अभी है?

लव मैरिज से पहले अलर्ट! माता-पिता को जाएगा मैसेज

लव मैरिज से पहले अलर्ट! माता-पिता को जाएगा मैसेज

National- चुनाव आयोग की कार्रवाई, गुजरात में 68 लाख मतदाता नाम हटाए गए

National- चुनाव आयोग की कार्रवाई, गुजरात में 68 लाख मतदाता नाम हटाए गए

यूपी में सनसनी एक परिवार की मौत के पीछे चौंकाने वाला राज

यूपी में सनसनी एक परिवार की मौत के पीछे चौंकाने वाला राज

AI- एआई समिट से दुनिया ने पहचानी भारत की ताकत- पीएम मोदी

AI- एआई समिट से दुनिया ने पहचानी भारत की ताकत- पीएम मोदी

₹5 लाख रिश्वत लेते भाजपा विधायक गिरफ्तार, कर्नाटक में हड़कंप

₹5 लाख रिश्वत लेते भाजपा विधायक गिरफ्तार, कर्नाटक में हड़कंप

National- तमिलनाडु में बड़ा आतंकवादी पर्दाफाश, 6 संदिग्ध गिरफ्तार, विदेशी आकाओं से जुड़े थे सभी

National- तमिलनाडु में बड़ा आतंकवादी पर्दाफाश, 6 संदिग्ध गिरफ्तार, विदेशी आकाओं से जुड़े थे सभी

UP- पार्टी को चापलूस नहीं, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता चाहिए- अखिलेश यादव

UP- पार्टी को चापलूस नहीं, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता चाहिए- अखिलेश यादव

National- 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पूरी तरह कैशलेस, डिजिटल पेमेंट होगा अनिवार्य

National- 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पूरी तरह कैशलेस, डिजिटल पेमेंट होगा अनिवार्य

Bihar- बिहार में गृह रक्षा वाहिनी का विस्तार, 13,500 नई भर्ती का लक्ष्य, दैनिक भत्ता बढ़ा

Bihar- बिहार में गृह रक्षा वाहिनी का विस्तार, 13,500 नई भर्ती का लक्ष्य, दैनिक भत्ता बढ़ा

Odisha- ओडिशा में ड्यूटी पर जा रहे पीसीआर वैन को ट्रक ने रौंदा, 5 पुलिसकर्मियों की मौत

Odisha- ओडिशा में ड्यूटी पर जा रहे पीसीआर वैन को ट्रक ने रौंदा, 5 पुलिसकर्मियों की मौत

National- अमेरिकी टैरिफ डील पर कांग्रेस का हमला, मोदी से जवाब की मांग

National- अमेरिकी टैरिफ डील पर कांग्रेस का हमला, मोदी से जवाब की मांग

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870