తెలుగు | Epaper

Latest News : बस की छत पर 40, ई-रिक्शा पर लटके सफरनामा!

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : बस की छत पर 40, ई-रिक्शा पर लटके सफरनामा!

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradaba) में एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो दिन के अंदर दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए हैं. एक वीडियो में ई-रिक्शा पर कुछ युवक खतरनाक तरीके से सफर करते नजर आए. कोई छत पर बैठा तो कोई पीछे लटका हुआ था. वहीं दूसरी वीडियों में बस की छत पर 40 से 50 यात्री सवार हैं।

(E-rickshaw) वाला वीडियो थाना मूंढापांडे क्षेत्र के सिहोरा अड्डा से (Dalpatpur) दलपतपुर के बीच का बताया जा रहा है, जिसमें ई-रिक्शा पर कई युवक लदे हुए नजर आ रहे हैं. इनमें से करीब 4 युवक ई-रिक्शा की छत पर बैठे हुए हैं, एक युवक पीछे लटका हुआ है तो वहीं दो युवक ई-रिक्शा पर लेफ्ट साइड से टंगे हुए हैं. यही नहीं जो वीडियो सामने आया है. उसमें कुछ युवक ई-रिक्शा के अंदर भी बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और ई-रिक्शा को दौड़ाया जा रहा है

बस की छत पर बैठे 40-50 यात्री

वहीं, दूसरा वीडियो नियामतपुर से इकरोटिया टोल टैक्स के बीच का बताया जा रहा है, जिसमें तेज रफ्तार से चल रही बस की छत पर लगभग 40 से 50 युवक सवार दिखाई दे रहे हैं. हाईवे पर अन्य वाहनों के बीच ऐसी हरकत सड़क सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी है. दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अब देखना होगा कि पुलिस और परिवहन विभाग इन घटनाओं पर क्या कार्रवाई करता है।

अन्य पढ़ें: “सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर केंद्र सरकार करेगी भव्य आयोजन”

दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इसी तरह कई बार बाइक पर एक साथ कई लोग सवार होकर सफर करते नजर आते हैं, जिन पर पुलिस की ओर से कार्रवाई भी जाती है. अब ये दो वीडियो सामने आए हैं, जिसमें एक साथ ई-रिक्शा और बस पर कई लोगों को भरा हुआ है. बस की छत पर भी लोग खचाखच भरे हुए दिख रहे हैं. वहीं ई-रिक्शा वाले युवक अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर ई-रिक्शा पर लटकते हुए भी नजर आ रहे हैं. दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

फुल फॉर्म क्या है ?

सामान्य रिक्शा के लिए, रिक्शा देखें। इलेक्ट्रिक रिक्शा (जिन्हें इलेक्ट्रिक टुक-टुक , टोटो और ई-ट्राइसाइकिल के नाम से भी जाना जाता है) छोटे तिपहिया वाहन हैं जो इलेक्ट्रिक बैटरी और मोटर से चलते हैं।

रिक्शा क्या है?

इलेक्ट्रिक रिक्शा परिवहन के ऐसे साधन हैं जिनका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और अब इन्हें ऑटो रिक्शा और पैडल-रिक्शा की तुलना में पसंद किया जाता है क्योंकि ये पैडल-रिक्शा की तुलना में सस्ते और कम श्रम गहन हैं। तीन पहियों वाला यह वाहन 650 से 1400 वॉट तक की इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित होता है।

अन्य पढ़ें:

वैशाली में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा

वैशाली में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा

UP- बुलडोजर गिफ्ट कर बच्ची ने जीता सीएम योगी का दिल, हंसी नहीं रोक पाए

UP- बुलडोजर गिफ्ट कर बच्ची ने जीता सीएम योगी का दिल, हंसी नहीं रोक पाए

National- देशभर में जय श्रीराम के जयघोष के साथ मनाई जा रही रामनवमी, नेताओं ने दी बधाई

National- देशभर में जय श्रीराम के जयघोष के साथ मनाई जा रही रामनवमी, नेताओं ने दी बधाई

National- पीएम मोदी के काम की तारीफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- भरोसेमंद नेता

National- पीएम मोदी के काम की तारीफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- भरोसेमंद नेता

National- ईंधन और महंगाई पर सरकार सख्त, निर्मला सीतारमण बोलीं- स्थिति नियंत्रण में

National- ईंधन और महंगाई पर सरकार सख्त, निर्मला सीतारमण बोलीं- स्थिति नियंत्रण में

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

National- सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर ₹ 3, डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम

National- सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर ₹ 3, डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम

Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक

मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक

MP- ग्वालियर में स्कॉर्पियो और ऑटो में भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

MP- ग्वालियर में स्कॉर्पियो और ऑटो में भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश में बिजली महंगी,1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

मध्य प्रदेश में बिजली महंगी,1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870