పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest News-UP : 70 साल का दूल्हा, 35 साल की दुल्हन…

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: October 3, 2025 • 5:27 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

सुहागरात पर मौत का राज़!

उत्तर प्रदेश के जौनपुर (Uttar Pradesh) जिले में 70 साल की उम्र में एक बुजुर्ग ने 35 वर्ष की तीन बच्चों की मां से शादी रचाई, लेकिन सुहागरात उसके लिए आखिरी रात बन बन गई। बुजुर्ग की रात में तबीयत बिगड़ गई। तड़के उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग दूल्हे की मौत गांव में चर्चा का विषय बन गई। मामला गौरा बादशाहपुर थाना इलाके के कुछमुछ गांव का है

दरअसल, कुछमुछ गांव में मंगलवार को सगरू (Ram 70) राम (70) की तीन बच्चों की मां से शादी की थी, शादी के अगले दिन उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत ब्रेन स्ट्रोक से होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सीवीए (कॉर्डियो वैस्कुलर एक्सीडेंट) बताया गया है।

मौत की वजह जानने के लिए सगरू के भतीजे ने थाने में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिवार के लोगों ने बुजुर्ग का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया। सगरू राम (70) से कोई संतान नहीं थी। 

मनभावती के तीन बच्चे

एक साल पहले पत्नी की मौत हो गई। भतीजा रवि दिल्ली रहते हैं जबकि उनके पास जमीन और रुपये थे। सगरू ने रोटी और सेवा के लिए कुछ करीबियों के कहने पर दूसरी शादी मनभावती (35) के साथ की। मनभावती के पति की सात साल पहले चोट लगने के बाद ब्रेन की नस फट जाने के कारण मौत हो गई थी। उसकी दो बेटियां और एक बेटा हैं।

उधर, शादी के दूसरे दिन ही सगरू की मौत हो गई। हालांकि कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में हिंदू रीति – रिवाज से शादी किए जाने की जानकारी दी। उधर, सगरू के भतीजे रवि ने दिल्ली से आकर बुधवार की सुबह 10 बजे गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर दी। 

अन्य पढ़ें: UP News: दवा लेने जौनपुर गए परिवार को वापस नहीं दिखी युवती , हुआ ये कांड

डॉक्टरों के मुताबिक सगरू की मौत ब्रेन स्ट्रोक से हुई

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टरों के मुताबिक सगरू की मौत ब्रेन स्ट्रोक से हुई। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीवीए से मौत होने की बात कही गई है। पोस्टमार्टम के बाद रामघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह था मामला

सोमवार को मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से सगरू राम ने मनभावती शादी की थी। पत्नी के मुताबिक, रात में वह बेटी को लेकर अंदर सोने चली गई, जबकि सगरू राम दो बेटों के साथ बाहर सो गए। भोर में उनकी तबीयत खराब हो गई। उनकी गर्दन टेढ़ी हो गई थी। यह देख पड़ोसी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

शादी का वीडियो हो रहा वायरल

बुजुर्ग और तीन बच्चों की मां के साथ शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों मंदिर में शादी करते हैं। वीडियो में वे खुशी-खुशी शादी करते दिख रहे हैं। जयमाल डालते ही वे खुद ही ताली बजाने लगते हैं।

इसके बाद पत्नी की मांग में सिंदूर भरते हैं। इसी बीच वीडियो बनाने वाले कुछ लोग कहते हैं कि सही से मांग नहीं भरी। इस पर वे काफी देर तक सिंदूर लगाते हैं। शादी की रस्म पूरी होने पर पत्नी उनके पैर छूती है तो वे उसे आशीर्वाद देते हैं।

जौनपुर का पुराना नाम क्या था?

उत्तर प्रदेश के जौनपुर (Jaunpur) जिले का पुराना नाम ‘यवनपुर‘ माना जाता है। कहा जाता है कि कन्नौज के शासक ने इसे यवनपुर नाम दिया था। बाद में फिरोजशाह तुगलक ने इसका नाम बदलकर अपने पुत्र ‘जौना खां’ के नाम पर जौनपुर रखा और इस ऐतिहासिक शहर की नींव रखी।

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #ElderlyGroom #HindiNews #JaunpurStory #LatestNews #UnusualMarriage #UPNews #WeddingTragedy

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.