देश की राजधानी दिल्ली में एक और बड़ा हादसा हुआ है। शाहदरा के विवेक विहार (Vivek Vihar) में एक 4-मंजिला इमारत में आग लग गई है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत हो गई है।
देर रात लगी आग, मची अफरा-तफरी
दिल्ली के विवेक विहार में देर रात छह फ्लैटों में अचानक आग लग गई। सुबह 3:47 पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने के बाद उसमें कई लोग फंस गए, जिनका रेस्क्यू करने के लिए टीमें जुटी हुई हैं। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन (Resque Operation) जारी है।
16 लोगों को बचाया गया
अब तक 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि 9 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, विवेक विहार पुलिस स्टेशन में आग लगने की घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी SHO और (ACP) के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
दूसरी से चौथी मंजिल तक फैली आग
आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैटों में लगी हुई थी। बचाव और आग बुझाने के दौरान 10-15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घायलों का अस्पताल में इलाज
इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें चिकित्सा उपचार के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर DDMA के कर्मचारियों, ट्रैफिक अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के साथ दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद हैं।
शुरुआती जांच में 9 मौतों की पुष्टि
प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया है कि आग लगने की इस घटना में नौ लोगों की जान चली गई है। घटनास्थल पर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
डीसीपी ने दी जानकारी
शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि विवेक विहार में एक चार-मंजिला इमारत के एक घर में आग लग गई, जिसमें दूसरी मंज़िल पर कुछ लोगों की जान चली गई।
तलाशी अभियान जारी
अब तक 3-4 शव बरामद किए जा चुके हैं और बाकी बचे शवों की तलाश जारी है। तलाशी पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
Read More :