महाराष्ट्र : बीड जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती ने कई बार शादी कर लोगों को कथित रूप से ठगा। 9वीं बार शादी करने पर उसकी सच्चाई सामने आई, जिससे पुलिस और स्थानीय लोग भी चौंक गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती पहले ही 8 शादियां कर चुकी थी। हर बार वह अलग पहचान के साथ शादी करती और कुछ समय बाद पैसे व गहने लेकर गायब हो जाती थी।
महाराष्ट्र के बीड जिले से ‘एक दुल्हन (Bride) और कई दूल्हे’ की हैरानी करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक फर्जी शादी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसने ग्रामीण इलाकों के सीधे-सादे युवकों को अपना शिकार बनाकर उनके घर और जेबें खाली कर दी हैं। ताजा मामला उमापूर गांव से सामने आया है, जहां एक युवती ने अपनी 9वीं शादी के जरिए एक युवक से लाखों रुपये ठग लिए।
अन्य पढ़े: Judge Aman Sharma: जज अमन शर्मा सुसाइड केस: पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप
आरोपी युवती ने उमापूर के युवक से पहले अलग-अलग जिलों के आठ युवकों से शादियां की थीं। हर बार शादी के कुछ समय बाद वह पैसे लेकर फरार हो जाती थी। इस बार भी एजेंटों के एक संगठित गिरोह ने युवती को कुंवारी बताकर उमापूर के युवक के साथ उसकी 9वीं शादी (Ninth Marriage) तय करवाई।
कैसे काम करता है यह गिरोह?
यह गिरोह ऐसे युवकों को निशाना बनाता है जिनकी शादी होने में कठिनाई आ रही होती है। गिरोह के सदस्य ‘मैरिज एजेंट’ बनकर आते हैं और मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाते हैं। शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन किसी न किसी बहाने से फरार हो जाती है।
अन्य पढ़े: