పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Punjab : फिरोजपुर में 9 साल के बच्चे की पतंग उड़ाते समय मौत

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: January 6, 2026 • 1:47 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक नौ साल का बच्चा पतंग उड़ाने के दौरान अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) का शिकार हो गया। घटना ने इलाके में शोक और स्तब्धता फैला दी।

पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव बजीदपुर (Bajidpur) में नौ साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई. बच्चा घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

फिरोजपुर जिले के बजीदपुर में एक नौ साल के बच्चे की हार्ट अटैक (Heart attack) से मौत हो गई. बच्चा पतंग उड़ा रहा था, तभी उसे सीने में दर्द हुआ. बच्चे की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है. मृतक बच्चे की पहचान मनमीत शर्मा के रूप में हुई है. उसकी उम्र 9 साल बताई जा रही है. वह हाल ही में छुट्टियों में अपनी नानी के घर बजीदपुर आया हुआ था

जानकारी के अनुसार, मनमीत शर्मा शहर के आरएसडी राज रत्तन स्कूल में कक्षा दो का छात्र था. छुट्टियों के दौरान वह अपनी नानी के घर आया हुआ था और खेल-कूद में व्यस्त था. घटना के दिन मनमीत घर की छत पर पतंग उड़ाने में व्यस्त था. पतंग उड़ाते-उड़ाते अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन वह उठ नहीं पाया।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Ke Balod : रेलवे ट्रैक पर गिरे दो बाइक सवार

घरवाले बोले- अचानक बच्चे की बिगड़ी तबीयत

स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चे को तुरंत पास के सरकारी अस्पताल ले गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की, लेकिन उनकी सभी कोशिशें असफल रहीं और मनमीत को मृत घोषित कर दिया गया. घरवालों के अनुसार, नौ साल का बच्चा सामान्य रूप से स्वस्थ दिख रहा था, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ना बेहद दुर्लभ था।

बच्चे की मौत से गांव मे शोक की लहर

बच्चे की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है. ग्रामीणों और रिश्तेदारों का कहना है कि मनमीत खेल-कूद में बहुत सक्रिय बच्चा था. गांव के लोग अब इस बात से हैरान हैं कि छोटे बच्चे भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं. स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी इस घटना की पुष्टि की है. अधिकारियों का कहना है कि यह अप्रत्याशित घटना है।

विशेषज्ञों के अनुसार, कभी-कभी युवा और बच्चे भी हृदय संबंधी समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं, जो तत्काल चिकित्सा सहायता मिलने पर ही रोकी जा सकती हैं।

हार्ट अटैक किसकी वजह से होता है?हृद – धमनी रोग

कोरोनरी हृदय रोग (सीएचडी) दिल के दौरे का प्रमुख कारण है। सीएचडी एक ऐसी स्थिति है जिसमें कोरोनरी धमनियाँ (हृदय को रक्त की आपूर्ति करने वाली प्रमुख रक्त वाहिकाएँ) कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों जैसे वसा के जमाव से अवरुद्ध हो जाती हैं। इन जमावों को प्लाक कहा जाता है।

ये भी पढ़ें:

#BreakingNews #Ferozepur #HeartAttack #TragicNews #HindiNews #LatestNews Sankranthi 2026 Select Sankranthi 2025

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.