తెలుగు | Epaper

 चोरी-छिपे भारत आने वाली चीनी महिला कौन? पासपोर्ट ने खोला राज

digital@vaartha.com
[email protected]
 चोरी-छिपे भारत आने वाली चीनी महिला कौन? पासपोर्ट ने खोला राज

उत्तराखंड में एक चीनी महिला पकड़ी गई। महिला साध्वी के भेष में भारत में घुसने की कोशिश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को महिला का पासपोर्ट मिला, जिसमें उसकी सही पहचान उजागर हो गई।

उत्तराखंड में एक महिला अचानक से पुलिस की रडार पर आ गई। महिला साध्वी के भेष में थी। सफेद साड़ी, गले में रूद्राक्ष और सिर पर साफा बांधे इस महिला को पहचान पाना काफी मुश्किल था। पुलिस को उस पर शक हुआ और पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वास्तव में वो महिला चीनी नागरिक है, जो बिना वीजा के भारत में घुसने की कोशिश कर रही थी।

नेपाल वापस भेजा

यह मामला उत्तराखंड के चंपावत का है। भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा बल ने एक चीनी महिला को पकड़ा। महिला के पास वीजा नहीं था। महिला की पहचान जानने के लिए सेना के अधिकारियों ने कई घंटों तक उससे पूछताछ की और फिर उसे नेपाल वापस भेज दिया गया।

साध्वी का धरा रूप

बता दें कि महिला की वेशभूषा ने सेना के जवानों को भी हैरान कर दिया था। महिला ने सिर पर सफेद रंग का साफा बांधा था। उसके गले में रूद्राक्ष की माला थी और महिला ने शरीर पर सफेद साड़ी धारण कर रखी थी। इसी के साथ महिला ओम नम: शिवाय का जाप कर रही थी।

खबरों की मानें तो महिला ने संन्यासी की वेशभूषा धारण की थी। उसे देखकर हकीकत का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल था। ऐसे में पुलिस ने काफी देर तक जांच-पड़ताल की। महिला से कई सवाल पूछे गए और फिर महिला को सीमा के उस पार नेपाल वापस भेज दिया गया।

पुलिस ने सुनाया पूरा किस्सा

चंपावत पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के अनुसार बुधवार की रात तकरीबन 2 बजे महिला नेपाल सीमा के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रही थी। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने महिला को सीमा के पास देखा। उन्हें महिला पर शक हुआ। जब सुरक्षाकर्मियों ने महिला से पूछताछ शुरू की तो वो जवाब नहीं दे सकी।

रिपोर्ट के अनुसार सेना ने महिला की जांच की। इस दौरान पुलिस को महिला का पासपोर्ट मिला, जिसमें उसका नाम यांग कियूहान था। पासपोर्ट में महिला की उम्र 30 साल थी और वो मूल रूप से चीन की नागरिक थी। सेना ने कानूनी प्रक्रिया के तहत महिला को भारतीय इमिग्रेशन विभाग को सौंप दिया और वहां से महिला को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया।


हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870