తెలుగు | Epaper

Varanasi- मकर संक्रांति पर काशी में श्रद्धालुओं का सैलाब, 4 लाख के पहुंचने का अनुमान

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Varanasi- मकर संक्रांति पर काशी में श्रद्धालुओं का सैलाब, 4 लाख के पहुंचने का अनुमान

वाराणसी । मकर संक्रांति के अवसर पर बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) की नगरी काशी में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ने की संभावना है। प्रशासन का अनुमान है कि इस दौरान चार लाख से अधिक श्रद्धालु वाराणसी पहुंच सकते हैं। उधर प्रयागराज (Paryagraj) में 3 जनवरी से 17 फरवरी तक चल रहे माघ मेले के कारण वहां से काशी की ओर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है।

महाकुंभ जैसी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था

अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) अंशुमान मिश्रा ने बताया कि प्रमुख स्नान पर्वों पर शहर में महाकुंभ (Mahakumbh) की तर्ज पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। भारी और बड़े वाहनों को शहर की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और उन्हें बाहरी इलाकों में ही रोका जाएगा।

आने वाले प्रमुख स्नान पर्व

प्रशासन के अनुसार 18 जनवरी (मौनी अमावस्या), 23 जनवरी (बसंत पंचमी), माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के काशी पहुंचने की संभावना है। इन तिथियों को देखते हुए शहर के अंदर और बाहर कई स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

संवेदनशील इलाकों में सख्त नियंत्रण

भीड़ नियंत्रण के तहत सोनारपुरा से गोदौलिया की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जरूरत पड़ने पर अग्रवाल तिराहे से अस्सी की ओर जाने वाले वाहनों को भी रोका जाएगा। दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, नमो घाट और रविदास घाट पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जहां सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक भीड़ देखी जा रही है।

ऑटो-ई-रिक्शा तय रूट पर ही चलेंगे

ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को केवल निर्धारित रूट पर ही संचालन की अनुमति दी गई है। हालात बिगड़ने पर इन्हें भी डायवर्ट या अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।

बाहरी क्षेत्रों में बनाए गए होल्डिंग एरिया

माघ मेले और मकर संक्रांति की भीड़ को देखते हुए मिर्जामुराद, रोहनिया, राजातालाब, रामनगर और लंका क्षेत्र में होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर स्कूल परिसरों में बड़े वाहनों को खड़ा कराया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, ताकि पर्व के दौरान व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Read More :

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870