తెలుగు | Epaper

Rajasthan Neemrana : नीमराना में AC बनाने वाली कंपनी में लगी आग

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Rajasthan Neemrana : नीमराना में AC बनाने वाली कंपनी में लगी आग

साढ़े चार घंटे में दमकल विभाग ने पाया काबू, करोड़ों का हुआ नुकसान

नीमराना उपखंड क्षेत्र के घीलौट औद्योगिक क्षेत्र स्थित ट्रांस एसी कंपनी में मंगलवार तड़के करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची

आग पर काबू पाने के लिए नीमराना (Neemrana) इंडियन जोन से दो, जापानी जोन से एक, बहरोड़ नगर परिषद की एक, सोतनाला की एक, कोटपूतली की एक, शाहजहांपुर स्थित विकास ईकोटेक कंपनी की एक और एएलपी शाहजहांपुर कंपनी की घीलौट दमकल सहित कुल 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

अन्य पढ़े: Kanchana 4 : कंचना 4 समर रिलीज?, पूजा हेगड़े का रोल

साढ़े 4 घंटे में आग पर पाया काबू

नीमराना इंडियन जोन फायर ऑफिसर मेघराज यादव (Meghraj Yadav) और घीलौट दमकल केंद्र के प्रभारी मंजीत के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने लगभग साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 7 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

बस और ट्रेन के एसी बनाती है कंपनी

यह कंपनी वोल्वो बसों और ट्रेनों के लिए एयर कंडीशनर (एसी) बनाने का काम करती है। आग की इस घटना में कंपनी को करोड़ों रुपये के भारी नुकसान का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही नीमराना डीएसपी चारुल गुप्ता और शाहजहांपुर थाना प्रभारी प्रक्रिता चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

अन्य पढ़े:

National- 1 अप्रैल से दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी 1000 दवाएं होंगी महंगी

National- 1 अप्रैल से दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी 1000 दवाएं होंगी महंगी

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम

अमरनाथ यात्रा पर ‘सिलेंडर’ का संकट

अमरनाथ यात्रा पर ‘सिलेंडर’ का संकट

Bihar- अब मोबाइल ऐप से होगी आपकी गिनती, बिहार में जनगणना के लिए 13,595 कर्मचारी तैयार

Bihar- अब मोबाइल ऐप से होगी आपकी गिनती, बिहार में जनगणना के लिए 13,595 कर्मचारी तैयार

Delhi- परिसीमन के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव, 7 से बढ़कर 10 के पार पहुंचेंगे सांसद

Delhi- परिसीमन के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव, 7 से बढ़कर 10 के पार पहुंचेंगे सांसद

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

ट्रंप प्रभाव, गोल्ड सिल्वर कीमतें बढ़ीं

ट्रंप प्रभाव, गोल्ड सिल्वर कीमतें बढ़ीं

सोशल मीडिया पर KYC अनिवार्य, नए नियम

सोशल मीडिया पर KYC अनिवार्य, नए नियम

सांसद वामशी कृष्णा ने केंद्र सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

सांसद वामशी कृष्णा ने केंद्र सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

National- जेडीयू में अंदरूनी घमासान, गिरधारी यादव की सदस्यता पर मंडराया खतरा

National- जेडीयू में अंदरूनी घमासान, गिरधारी यादव की सदस्यता पर मंडराया खतरा

Gujrat- गुजरात में यूसीसी बिल पास, बना देश का दूसरा राज्य

Gujrat- गुजरात में यूसीसी बिल पास, बना देश का दूसरा राज्य

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870