जयपुर में अपार्टमेंट के पार्क में झूला टूटने से एक बच्ची का सिर फट गया। बच्ची के जबड़ा और नाक की हड्डी टूट गई। घटना हरमाड़ा के सीकर रोड पर सनसिटी स्थित मैक्स हाईट अपार्टमेंट की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
एसएचओ उदय यादव ने बताया- अपार्टमेंट में रहने वाली (Vijay Lakshmi) विजय लक्ष्मी शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है। रविवार को उनकी भतीजी परिवार के साथ मिलने घर आई थी। शाम 4 बजे भतीजी की 12 साल की बेटी आशी पारीक अपार्टमेंट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर लगे झूले पर झूलने चली गई।
झूला झूलते समय अचानक टूट गया। इससे वह जमीन पर दूर जाकर गिरी। (jhoola tootane) झूला टूटने पर उसमें लगे पाइप बच्ची के ऊपर आकर गिरा।
आवाज सुनकर दौड़े लोग
झूला टूटने से घायल हुई बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद लोग पहुंचे। झूले के नीचे दबी बच्ची को जैसे-तैसे बाहर निकाला। परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए।
घरवालों ने हरमाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि झूले और अन्य सुविधाओं के मेंटेनेंस को लेकर वे कई बार सोसायटी को शिकायत कर चुके थे, लेकिन मैनेजमेंट पर कभी ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।
अन्य पढ़े: Iran us War news : अमेरिका से कोई बातचीत नहीं- ईरान
सोसायटी को लोगों में आक्रोश
घटना के बाद सोसायटी में रहने वाले लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोसायटी में करीब 200 परिवार रहते हैं। उनसे हर महीने 4 हजार रुपए मेंटेनेंस लिया जाता है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं किया जा रहा।
आरोप है कि हादसे के बाद मैनेजमेंट के जिम्मेदार लोग मौके से गायब हो गए। यहां तक कि कुछ कर्मचारियों ने घटनास्थल से खून के धब्बे मिटाने की कोशिश भी की। अगर समय रहते मेंटेनेंस किया गया होता तो यह हादसा टल सकता था।
हॉस्पिटल में एडमिट, होगी सर्जरी
बच्ची के पिता अश्वनी पारीक का कहना है- झूला गिरने से बेटी के मुंह में मल्टीपल फ्रैक्चर आए हैं। नाक की हड्डी भी टूटी है। सीके बिड़ला हॉस्पिटल में बेटी की मेजर सर्जरी होगी।
अन्य पढ़े: