తెలుగు | Epaper

Latest News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो की मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो की मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार (Scorpio) स्कार्पियो ने स्कूटी सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान कृष्णा तंवर और आयुष राठौर के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम श्रेयांश राठौर बताया जा रहा है। 

तीनों युवक मूल रूप से खंडवा जिले (Khandwa district) के रहने वाले थे और इंदौर के प्रेस्टीज कॉलेज में लॉ (कानून) की पढ़ाई कर रहे थे. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक स्कूटी सवार तीनों युवक किसी काम से जा रहे थे. तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी दूर तक घिसटती चली गई. इस घटना में कृष्णा और आयुष की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं श्रेयांश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

जानकारी मिलते ही लसूडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से स्कार्पियो को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।  

अन्य पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट की खामी दूर, उड़ान सेवा बहाल

शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि स्कार्पियो की रफ्तार काफी तेज थी और स्कार्पियो ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया था, जिसकी वजह से यह भीषण हादसा हुआ. लसूडिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

खाई में गिर गई थी कार और बस

इससे पहले 3 नवंबर को सिमरोल‑भेरु घाट इंदौर-म्हो मार्ग पर एक बस और कार गहरी खाई में गिर गई थी. दोनों की टक्कर हुई थी. इस घटना में करीब 3 लोगों की मौत हो गई थी और 13 लोग घायल हो गए थे. मृतकों में इंदौर की दो महिलाएं और पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का एक युवक शामिल था. वहीं घायल अलग-अलग राज्यों से थे. यह घटना 3 नवंबर, सोमवार रात करीब 10 बजे हुई थी। 

स्कॉर्पियो कंपनी का मालिक कौन है?

महिंद्रा स्कॉर्पियो एक मध्यम आकार की एसयूवी (भारतीय बाजार में) और कॉम्पैक्ट एसयूवी (वैश्विक बाजार में) है जिसका निर्माण भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा 2002 से किया जा रहा है।

अन्य पढ़ें:

हैदराबाद में सोने की कीमत स्थिर

हैदराबाद में सोने की कीमत स्थिर

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870