పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Modi Trump meeting : जून में हो सकती है मोदी-ट्रंप की अहम मुलाकात!

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 20, 2026 • 11:07 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

G-7 समिट में दोनों नेताओं की बैठक की चर्चा तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की अगले महीने संभावित मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों नेता फ्रांस में होने वाले 52nd G7 Summit के दौरान आमने-सामने आ सकते हैं।

फ्रांस में होगा G-7 समिट

G-7 शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून 2026 के बीच फ्रांस के एवियन-ले-बैंस शहर में आयोजित होगा। इस समिट में दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता शामिल होंगे।

अगले महीने फ्रांस के एवियन में G-7 का मंच सजेगा. इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के मुलाकात की संभावना है. करीब 16 महीने बाद दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात होगी. मोदी और ट्रंप की आखिरी मुलाकात पिछले साल फरवरी में हुई थी।

फ्रांस इस साल जी-7 समिट की मेजबानी कर रहा है. अगल महीने (15 से 17 जून) होने वाले इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मुलाकात हो सकती है. करीब डेढ़ साल बाद महीने बाद पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात की संभावना है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने इस सम्मेलन के लिए पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप को इनवाइट किया है. व्हाइट हाउस ने ट्रंप के फ्रांस जाने की पुष्टि कर दी है. पीएम मोदी के जाने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है. यह शिखर सम्मेलन फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में होने वाला है।

Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप इस समिट में तीन मुख्य बातों पर चर्चा करना चाहते हैं. इनमें अमेरिका से मिलने वाली आर्थिक सहायता को व्यापारिक समझौतों से जोड़ना, अमेरिकी एआई टूल्स के इस्तेमाल को बढ़ावा देना, महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन पर चीन की पकड़ को कम करना शामिल है. ट्रंप इन सारे मुद्दों को जी-7 की बैठक में उठाएंगे. बता दें कि ईरान के साथ युद्ध और कुछ अन्य मुद्दों की वजह से जी-7 के बाकी देशों के साथ ट्रंप के रिश्ते इस समय ठीक नहीं चल रहे हैं।

अन्य पढ़े: Uttarakhand- राजकीय सम्मान के साथ आज होगा खंडूड़ी का अंतिम संस्कार, तीन दिन का राजकीय शोक

करीब 16 महीने बाद ट्रंप-मोदी की मुलाकात

जी-7 की बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. यह इसलिए क्योंकि पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की यह संभावित मुलाकात करीब 16 महीने बाद होने वाली है. माना जा रहा है कि दोनों नेता व्यापार, तकनीक और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं. इससे पहले पीएम मोदी और ट्रंप के बीच आखिरी मुलाकात पिछले साल फरवरी में हुई थी, जब ट्रंप के विशेष आमंत्रण पर पीएम मोदी अमेरिका गए थे. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई थी. इस दौरान टैरिफ, संबंध, व्यापार, आतंकवाद, रक्षा जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई थी।

हालांकि, इस मुलाकात के बाद भी दोनों नेता लगातार फोन के जरिए लगातार संपर्क में रहे. दोनों नेताओं के बीच हालिया बातचीत 14 अप्रैल को फोन पर हुई थी. दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई. इस दौरान उन्होंने (ट्रंप और मोदी) ने मिडिल ईस्ट में सुरक्षा के हालात, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की थी।

जी-7 में कौन-कौन से देश हैं शामिल

इन सात देशों के अलावा यूरोपीय संघ भी जी-7 की बैठकों में शामिल होता है. जी-7 देशों का खास मकसद वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का समाधान करना मतलब दुनिया में मंदी, मुद्रास्फीति और वित्तीय संकटों से निपटने के लिए सदस्य देशों के बीच आर्थिक नीतियों का समन्वय करना. आर्थिक स्थिरता बनाए रखना और सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन व भू-राजनीति जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर नीतियां तैयार करना है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #ModiTrumpMeeting #G7Summit2026 #PMModi #DonaldTrump

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.