National- 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

Read Time:  1 min
Amarnath Yatra
Amarnath Yatra
FONT SIZE
GET APP

जम्मू। पवित्र Amarnath Yatra को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष अब तक 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। देशभर में 15 अप्रैल से और की 550 नामित शाखाओं में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है।

28 अगस्त को होगा यात्रा का समापन

57 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 3 जुलाई से बालटाल-सोनमर्ग (Balltall-Sonemerg) और नुनवान-पहलगाम दोनों मार्गों से शुरू होगी। यात्रा का समापन 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के दिन होगा।

पहली बार होगा लाइट एंड साउंड शो

(Shri Amarnath Shrine Board) ने पहली बार श्रीनगर स्थित यात्री निवास पंथा चौक में लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत की है। यात्रा अवधि के दौरान प्रतिदिन होने वाले इस शो में यात्रा मार्ग, व्यवस्थाओं, भजन और कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी।

तेजी से चल रहा ट्रैक बहाली का काम

दोनों यात्रा मार्गों पर बर्फ हटाने और रास्ता बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बालटाल ट्रैक पर करीब 9 किलोमीटर और नुनवान-पहलगाम मार्ग पर लगभग 8 किलोमीटर तक बर्फ साफ की जा चुकी है। कई स्थानों पर 8 से 10 फीट तक बर्फ जमी हुई है। अधिकारियों का लक्ष्य 15 जून तक दोनों ट्रैक पूरी तरह बहाल करना है।

नए यात्री निवासों की सुविधा

इस बार नुनवान-पहलगाम, बालटाल-सोनमर्ग और बिजबेहरा-अनंतनाग में बने नए यात्री भवनों का उपयोग शुरू होगा। बिजबेहरा और नुनवान में बने चार मंजिला यात्री निवासों में एक-एक हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी, जबकि बालटाल का नया भवन 800 श्रद्धालुओं की क्षमता वाला है।

Read Also : Weather- गर्मी का कहर : दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

संवेदनशील इलाकों में नहीं लगेंगे कैंप

प्रशासन ने साफ किया है कि बादल फटने और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में इस बार कैंप नहीं लगाए जाएंगे। सभी कैंप सुरक्षित स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे। साथ ही दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा के पास रुकने की अनुमति नहीं होगी।

सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क

PWD, PHE और बाढ़ नियंत्रण विभाग यात्रा से जुड़ी सुविधाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। ट्रैक, बेस कैंप और गुफा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।