పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest News : मदुरै में 7 महीने की बच्ची की दर्दनाक मौत

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: November 5, 2025 • 12:19 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

तमिलनाडु के मदुरै जिले (Madurai district) से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 7 महीने की एक बच्ची की खोलते हुए पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया. परिजनों ने तुरंत बच्ची को पानी में से बाहर निकाला, लेकिन तक तक वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी. आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से ही पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सेतुपति मदुरै जिले के मदकुलम इलाके के रहने वाले हैं. उनकी पत्नी का नाम विजयलक्ष्मी है. दंपति को सात महीने पहले एक बच्ची हुई थी. 27 अक्टूबर को विजयलक्ष्मी (Vijayalakshmi) अपनी बच्ची को बिस्तर पर लिटाकर रसोई में काम कर रही थीं. उस समय उन्होंने नहाने का पानी गर्म करने के लिए बिस्तर के पास रखा था, तभी मासूम बच्ची सोते हुए खोलते पानी में गिर गई. पानी में गिरते ही बच्ची ने जोर-जोर से चीखना शुरू कर दिया

अन्य पढ़ें:  दिल्ली में 7 नवंबर को इन सड़कों पर जाने से बचें

खोलते पानी में गिरने से मासूम की मौत

मां दौड़ते हुए बच्ची के पास पहुंची, लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी. बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए. सभी लोगों ने तुरंत बच्ची का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उस पर इलाज का कोई असर नहीं हुआ और आखिर में मासूम ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक बच्ची की मां से पूछताछ शुरू कर दी है. पूरे इलाके में इस घटना से डर और दुख का माहौल है।

लापरवाही बनी मौत की वजह

घटना में लापरवाही का एक बड़ा उदाहरण देखने को मिला है. मां की लापरवाही से बच्ची खोलते पानी में गिर गई, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. मासूम बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनके घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

मदुरै का पुराना नाम क्या था?

मदुरै को पूर्व का एथेंस कहा जाता है और यह एक महान ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व का स्थान है। इसे मूल रूप से कदंबवनम या “कदंब का वन” या न्यूक्लिया कदंब के नाम से जाना जाता था।

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #ChildSafety #HindiNews #LatestNews #MaduraiNews #TragicIncident #WaterAccident

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.