A Raja का BJP पर पलटवार- मोदी और शाह जैसे ‘साधारण लोगों’ से नहीं डरती DMK

Read Time:  1 min
DMK
DMK
FONT SIZE
GET APP

भाजपा को तमिलनाडु में नहीं जमाने देगी पैर

द्रमुक के वरिष्ठ नेता ए राजा ने सोमवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे ‘साधारण लोगों’ से नहीं डरती और उनकी पार्टी की विचारधारा भाजपा को तमिलनाडु में पैर नहीं जमाने देगी। रविवार को मदुरै में सत्तारूढ़ DMK की अमित शाह द्वारा की गई आलोचना के जवाब में यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजा ने दावा किया कि विभिन्न मुद्दों पर भाजपा नेता की टिप्पणियां ‘सरासर झूठ, घृणित और विभाजनकारी’ हैं। लोकसभा सदस्य ने कहा कि भाजपा दिल्ली या महाराष्ट्र के विपरीत तमिलनाडु में पैर नहीं जमा सकती, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, क्योंकि द्रविड़ विचारधारा भगवा विचारधारा की विरोधी है।

हम द्रविड़ हैं, (भाजपा) यहां नहीं आ सकती : DMK

लोकसभा सांसद ने जोर देकर कहा कि भाजपा तमिलनाडु में पैर नहीं जमा सकती, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, दिल्ली या महाराष्ट्र के विपरीत, क्योंकि द्रविड़ विचारधारा भगवा विचारधारा का प्रतिकार है। उन्होंने द्रविड़ दर्शन का हवाला देते हुए कहा, ‘(आप प्रमुख) अरविंद केजरीवाल (दिल्ली में) सत्ता में कैसे आए – उन्होंने केवल भ्रष्टाचार का विरोध किया, क्या उनके पास कोई विचारधारा थी, क्या उनके पीछे कोई नेता थे….हम अमित शाह और मोदी से नहीं डरते – आखिरकार, वे साधारण व्यक्ति हैं। उनके पीछे की राजनीतिक विचारधारा हर जगह आक्रमण कर रही है और जीत रही है, लेकिन वह यहां क्यों नहीं जीत पा रही है। क्योंकि हमारे पास उस विचारधारा का विकल्प है।’ उन्होंने कहा कि जब तक द्रविड़ विचारधारा है, वे तमिलनाडु में पैर नहीं जमा सकते। हम दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा नहीं हैं। हम तमिलनाडु हैं, हम द्रविड़ हैं, (भाजपा) यहां नहीं आ सकती।

DMK सरकार पर शाह ने साधा निशाना

शाह ने रविवार को कहा कि एनडीए अगले साल तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी और उन्होंने 4,600 करोड़ रुपये के रेत खनन घोटाले सहित भ्रष्टाचार के नए आरोपों के ज़रिए राज्य में डीएमके सरकार पर निशाना साधा। भाजपा तमिलनाडु में एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के खिलाफ ‘निराधार आरोप’ लगाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कानून और व्यवस्था कायम रखी है और कई मौकों पर केंद्रीय निधि उपलब्ध नहीं होने के बावजूद, राज्य निधि से विकास योजनाओं को त्वरित लागू किया है और इस बात को पचा नहीं पाने के कारण केंद्र और भाजपा शाह को तमिलनाडु ले आए।’’ उन्होंने प्रस्तावित जाति जनगणना और परिसीमन सहित मुद्दों पर भी केंद्र पर निशाना साधा।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।