తెలుగు | Epaper

Agra News : तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Agra News : तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत

आगरा के खंदौली क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर ने दो ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले (Agra) में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. थाना खंदौली क्षेत्र के अंतर्गत नगला चंदन जलेसर रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने सवारियों से भरे दो ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. इस हृदयविदारक हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग मदद के लिए भागे।

जानकारी के अनुसार, दोनों ऑटो में सवार यात्री जगन्नाथ पुरी (Jagannath Puri) के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक बॉडी बंद कंटेनर (जो कोलकाता सामान लेकर जा रहा था) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. आक्रोशित भीड़ ने कंटेनर चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी

अन्य पढ़े: J &K- भारत-पाक सीमा पर फिर मंडराया ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

घायलों की स्थिति गंभीर

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया. इसके अलावा, पुलिस के आला अधिकारी एडिशनल कमिश्नर रामबदन सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य सिंह, ACP देवेश सिंह, SDM सुमित सिंह और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरक्षिण किया. इसके अलावा, पुलिस और प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पांचों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम (अटोप्सी) के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण कंटेनर की अत्यधिक रफ्तार मानी जा रही है. एडिशनल कमिश्नर रामबदन सिंह ने बताया कि हादसा बेहद दुखद है. घायलों को बेहतर उपचार दिलाने की प्राथमिकता दी जा रही है. कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है. घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अन्य पढ़े:

Railway- रेलवे में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, सेवा के बाद नौकरी के नए अवसरों का रास्ता साफ

Railway- रेलवे में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, सेवा के बाद नौकरी के नए अवसरों का रास्ता साफ

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870