UP/Pilibhit : घर के बाहर टहल रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Read Time:  1 min
पीलीभीत
पीलीभीत
FONT SIZE
GET APP

 हवा में उछलकर दूर जा गिरा

यूपी के पीलीभीत में खाना खाकर सड़क किनारे टहल रहे 19 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार की नंबर प्लेट की पहचान कर आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। पीलीभीत (Pilibhit) की सदर कोतवाली क्षेत्र के मकसूद नगर का रहने वाला 19 वर्षीय मोहम्मद समीर (Mohammad Sameer) बुधवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सफेद रंग की तेज रफ्तार ब्रीजा ने युवक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

अन्य पढ़े: TGPSC group 1 News : ग्रुप-1 भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पुलिस की कार्रवाई

हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सीसीटीवी वीडियो जुटाने के बाद वीडियो के आधार पर कार की नंबर प्लेट की पहचान कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ दिन पहले ही ईद मनाने के लिए आया था घर

बता दें कि मृतक समीर बाहर रहकर फर्नीचर का काम करता था। वह कुछ दिन पहले ही ईद मनाने के लिए घर आया था। रोज की तरह रात करीब 10:00 बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था तभी यह हादसा हुआ। समीर के कुल पांच भाई है जिसमें वह चौथे नंबर पर था।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।