कश्मीरी गेट के पार्क में महाराणा प्रताप की प्रतिमा खंडित

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

 दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक यह मूर्ति काफी पुरानी है और कई इस मूर्ति को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट भी किया गया.

दिल्ली के कश्मीरी गेट के कुदेसिया पार्क में लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा को कथित तौर पर खंडित करने का मामला सामने आया है. करणी सेना ने ये आरोप लगाया है. सेना ने दिल्ली पुलिस में शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है.

वहीं शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है. पुलिस की तरफ से कहा गया कि एमसीडी से भी इस मामले की  जानकारी ली जाएगी.

दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक यह मूर्ति काफी पुरानी है और कई इस मूर्ति को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट भी किया गया. लिहाजा इस मामले में एमसीडी का बयान काफी महत्वपूर्ण है. फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कश्मीरी गेट स्थित कुदेसिया पार्क में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर लगी तलवार और हाथ क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है.

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।